फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मैंने मासूम भतीजे को मार डाला...', पुलिस से बोला कातिल चाचा; भाभी से इस बात का लिया बदला!

Tue, 31 Dec 2024 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 Dec 2024 09:33 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना इलाके के एक मोहल्ले में सोमवार दोपहर को चाचा ने दो साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी अपनी भाभी के साथ जोर-जबरदस्ती कर रहा था। भाभी के विरोध करने पर ही उसने मासूम को मार डाला।

विज्ञापन
man killed his innocent nephew In Lakhimpur Kheri see photos
murder in lakhimpur - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। निघासन में युवक ने अपने मासूम भतीजे को मार डाला। आरोपी युवक अपनी भाभी पर गलत निगाह रखता था। इस बात का खुलासा खुद उसकी भाभी ने किया है। उधर, अपने भतीजे की हत्या करने के बाद आरोपी चाचा हाथ में खून से सना बांका लेकर थाने पहुंचा, जहां उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने भतीजे की हत्या कर दी है। सीओ महक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचीं। घटनास्थल का मुआयना किया। 
man killed his innocent nephew In Lakhimpur Kheri see photos
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिस्कुट दिलाने के बहाने ले गया था आरोपी
कस्बा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका छोटा भाई शराब पीकर आया और घर में झगड़ा करने लगा। उसके बाद वह उनके दो वर्षीय बेटे को बिस्कुट आदि दिलाने के बहाने बाहर ले गया। उसके बाद वापस नहीं लौटा। करीब एक बजे वह बांका लेकर थाने पहुंचा और उसने पुलिस के सामने मासूम की हत्या करने की बात स्वीकारी।

 
man killed his innocent nephew In Lakhimpur Kheri see photos
मौके पर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
गन्ने के खेत में मिला मासूम का शव
पुलिस आरोपी को लेकर नहर किनारे स्थित गन्ने के खेत में करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पहुंची। जहां पर मासूम का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसकी दाहिनी आंख और सिर पर कई प्रहार किए गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
man killed his innocent nephew In Lakhimpur Kheri see photos
मासूम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फोन करके बताया कि बेटा भगवान को प्यारा हो गया
आरोपी युवक काफी देर तक जब नहीं लौटा तो उसकी तलाश में बच्चे के पिता और मां व्यापारी राजू के पास पहुंचे। उसी दौरान आरोपी का राजू के पास फोन आया, जिसमें आरोपी ने बताया कि बड़े भाई का बेटा भगवान को प्यारा हो गया है। यह खबर मिलते ही बच्चे की मां जोर-जोर से रोने लगी।
विज्ञापन
man killed his innocent nephew In Lakhimpur Kheri see photos
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भाभी ने जोर-जबरदस्ती का विरोध किया
पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि उसका देवर उन पर बुरी नजर रखता है। सोमवार सुबह शराब के नशे में घर आया और उनसे जोर-जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर झगड़ा किया और दो वर्षीय बेटे को लेकर घर से बाहर चला गया। करीब एक किलोमीटर दूर नहरिया के पास उसने बेटे की हत्या कर दी। आरोपी के थाने पहुंचने के बाद पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed