बरेली में झमाझम बारिश से घरों में नालों का पानी घुसा तो लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। 24 घंटे से हो रही बारिश से शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के हालात बिगड़ गए। निचले इलाकों के साथ पॉश इलाकों में भी जलभराव हो गया। वहीं बारिश ने नगर निगम के दावों की भी पोल खोलकर रख दी है। दो करोड़ से अधिक के टेंडर का काम दिखाई नहीं दे रहा है। सिविल लाइंस, डीडीपुरम समेत सुभाषनगर, पुराने शहर के सूफी टोला, हजियापुर, घेर जाफर खां, रबड़ी टोला, काजी टोला, कुरैश नगर, बजरिया इनायत गंज, मीरा की पेठ, सतीपुर, बीसलपुर चौराहा, फाईक इंकलेव में जलभराव के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा है।
2 of 6
नाला ओवरफ्लो होने से घर में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस स्थित सेमनरी कंपाउंड में बने मकानों में बारिश के दौरान पीछे से गुजर रहा चोक नाला ओवरफ्लो हो गया। इस वजह से सड़कें लबालब हो गईं और मकानों में पानी भर गया। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
3 of 6
बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
पॉश इलाके डीडीपुरम समेत मलूकपुर, घेर शेख मिट्ठू, मॉडल टाउन, कृष्णा नगर, जनकपुरी, किला के जखीरा, कटघर, बाकरगंज, स्वाले नगर, नैनीताल रोड, शाहबाद, कोहाड़ापीर इलाके में जलभराव की स्थिति बनी रही। हालांकि बारिश हल्की होने के बाद पंपसेट लगे होने और नालों की कुछ स्तर पर सफाई होने के कारण एक घंटे में स्थिति इन इलाकों में समान्य हो गई, लेकिन नालों की कीचड़ और बदबू ने लोगों को काफी परेशानी किया।
4 of 6
सड़क पर हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
सेमनरी कंपाउंड में रहने वाले शिव आशीष ने बताया कि नाले की सफाई और बरसात में बैक वॉटर भरने की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों समेत उन्होंने महापौर से भी की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार देर रात से शुरू हुई बारिश के बाद पहले सड़कों पर पानी भरा और फिर घरों में घुस आया। शुक्रवार सुबह 10 बजे से मकानों में रहने वाले लोग बाल्टियों और पंप सेट से पानी को बाहर निकालने का काम में लग गए थे।
5 of 6
जलभराव से जूझे शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
मढ़ीनाथ में भी बिगड़ी स्थिति
सुभाषनगर पुलिया का महापौर उमेश गौतम ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया था। इस दौरान नाले के पानी का दो ओर डायर्जन किया था। इसके साथ ही नालों की साफ सफाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी सुभाषनगर पुलिया पर शुक्रवार को नाला उफान पर रहा और सुभाषनगर पुलिया के नीचे जलभराव की स्थिति बनी रही। मढ़ीनाथ रोड पर भी निर्माणधीन सड़क और जलभराव के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।