फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Case: 'बाबा कहते हैं पूरे ब्रह्मांड के मालिक हैं, अब कहां है'; दो बच्चों को खोने वाले परिवार का दर्द

Thu, 04 Jul 2024 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Jul 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras Stampede Accident Family Who Lost Two Children in Accident Target Baba News in Hindi
Hathras Stampede - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में शाहजहांपुर जिले की तीन महिलाओं और दो बच्चों की मौत हुई है। हादसे में दो मासूमों को खोने वाले परिवार के लोग बदहवास हैं। रोते हुए बच्चों की बुआ शोभा ने कहा कि बाबा कहते हैं कि वह पूरे ब्रह्मांड के मालिक हैं... महानायक हैं,.. लोगों को हंसते-हंसते भेजते हैं। वे तो हंसते खेलते बच्चों को लेकर गए थे फिर क्यों ऐसा हुआ कि वे रोते-रोते आए। वह अब कहा है।
Hathras Stampede Accident Family Who Lost Two Children in Accident Target Baba News in Hindi
Hathras Stampede - फोटो : अमर उजाला
कांट के गांव भमौली निवासी आनंद ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अपने तीन बच्चों और पत्नी दुर्गेश के साथ जयपुर में रहकर एक फैक्टरी में काम कर रहे हैं। कई रिश्तेदार भी वहीं रहते हैं। आनंद ने बताया कि वह बीमार थे। कई डॉक्टरों से इलाज और पंडितों से हवन-पूजन कराया, लेकिन उन्हें आराम नहीं मिला था। 
Hathras Stampede Accident Family Who Lost Two Children in Accident Target Baba News in Hindi
Hathras Stampede - फोटो : अमर उजाला
उनकी बहन भोले बाबा की अनुयायी थीं। उसके कहने पर वह सत्संग में जाने लगे। उन्हें कुछ आराम मिला तो वह भी अनुयायी हो गए और सत्संग में जाने लगे। हाथरस में सत्संग में भी जाना था, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिली। उन्होंने पत्नी दुर्गेश, तीन साल की बेटी काव्या, नौ साल के बेटे आयुष और छह साल के बेटे आरुष को भेज दिया था। उनके साथ में बहन रमा भी थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Stampede Accident Family Who Lost Two Children in Accident Target Baba News in Hindi
Hathras Stampede - फोटो : अमर उजाला
बहन शोभा गांव भमौली से सत्संग में पहुंची थी। भगदड़ मचने पर बेटी काव्या और बेटे आयुष की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। फफकते हुए आनंद ने बताया कि बाबा भोले कहते थे कि चेहरे पर हंसी लाएंगे, लेकिन उनकी तो दुनिया ही उजड़ गई। 
विज्ञापन
Hathras Stampede Accident Family Who Lost Two Children in Accident Target Baba News in Hindi
hathras stampede - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। दोपहर में बच्चों के शव गांव के बाहर से निकली गर्रा नदी के किनारे दफन कर दिए गए। एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र नाथ और सीओ सदर बीएस वीरकुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed