फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nath Nagri immersed in the spirit of Maharashtra during the Ganesh Visarjan procession in Bareilly

बरेली: महाराष्ट्र के रंग में रंगी नाथ नगरी, भक्तों ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा को दी विदाई; तस्वीरें

Sun, 20 Sep 2026 09:40 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 20 Sep 2026 09:40 PM IST
सार

बरेली में भक्तों ने रविवार को धूमधाम के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। शहर के प्रमुख पंडालों से मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। रामगंगा घाट पर मेला जैसा नजारा दिखाई दिया। भक्तों ने रामगंगा में मूर्तियों को विसर्जित किया। 

विज्ञापन
Nath Nagri immersed in the spirit of Maharashtra during the Ganesh Visarjan procession in Bareilly
मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रविवार को शहर के प्रमुख पंडालों से गणपति की धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली गई। रामगंगा के घाट पर भक्ति भाव के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया। श्रीगणेश महोत्सव समिति की ओर से बाबू राम धर्म शाला में सजे पंडाल में दोपहर में विधि-विधान के साथ बप्पा की पूजा-पाठ कर मंगल आरती की गई जिसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में महाराष्ट्रीयन ढोल से समा बांध दिया। महाराष्ट्रीय परिधानों से सजी महिलाओं ने जमकर झूमी। नाथ नगरी महाराष्ट्र के रंग में रंगी नजर आई। 

विज्ञापन


Nath Nagri immersed in the spirit of Maharashtra during the Ganesh Visarjan procession in Bareilly
शोभा यात्रा के दौरान हुआ डीजे कंपटीशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर में घी मंडी से शुरू हुई शोभायात्रा, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, साहूकारा होते हुए किला तक गई। तमाम व्यापारिक संगठनों से यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कटरा के राजा के पंडाल का विसर्जन किया गया। कटरा के राजा पंडाल में सुबह हवन-पूजन किया गया। भक्तों ने गणपति की आरती उतार कर उनसे मनोकामना मांगी, इसके बाद शोभायात्रा की शुरुआत हुई। 
विज्ञापन

भजनों पर झूमे भक्त 
डीजे की धुन पर भक्त गणपति के भजनों पर जमकर नाचे। गणपति के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान अनिल पाटिल, अविनाश पाटिल, सरजेराव पाटिल, मंगेश कदम नाना साहेब गाड़े, विजय पाटिल, मंगेश कदम आदि मौजूद रहे। 

Nath Nagri immersed in the spirit of Maharashtra during the Ganesh Visarjan procession in Bareilly
मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कटरा मानराय से शुरू हुई शोभायात्रा बड़ा बाजार, साहूकारा, किला पर जाकर समाप्त हुई। इसके बाद मूर्तियों को रामगंगा के लिए ले जाया गया। रामगंगा के विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया।

माहौर वैश्य नवदुर्गा मंदिर से निकली यात्रा 
रोहली टोला स्थित माहौर वैश्य नवदुर्गा मंदिर में विराजित भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा भक्तों ने धूमधाम से निकाली। नगर में भ्रमण के बाद यात्रा रामगंगा तक गई। बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं इस शोभा यात्रा में सम्मिलित रहे। इस दौरान आचार्य मुकेश मिश्रा, अरविंद वर्मा, उदित गुप्ता, आशु गुप्ता, जीतू गुप्ता, ध्रुव वर्मा आदि मौजूद रहे।

Nath Nagri immersed in the spirit of Maharashtra during the Ganesh Visarjan procession in Bareilly
रामगंगा घाट पर उमड़े भक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रामगंगा घाट पर विसर्जन को उमड़े भक्त
चौबारी स्थित रामगंगा घाट पर रविवार को बड़ी संख्या में विसर्जन किया गया। दोपहर से ही विसर्जन के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया था। नम आंखों से घाट पर भक्तों ने बप्पा की आरती उतारी और उसके बाद उन्हें विसर्जित कर दिया। कई महिलाएं बप्पा को विदा करते हुए आंखों के आंसू भर आए। घाट पर पानी कम होने से विसर्जन के लिए 8 से 10 फीट की मूर्तियां ठीक तरीके से विसर्जित भी नहीं हो पाई।

बदायूं रोड पर हुआ डीजे का कंपटीशन
विसर्जन यात्रा के दौरान बदायूं रोड पर कई डीजे वालों से कंपटीशन किया। एक लेन में बराबर-बराबर डीजे खड़े करके रोड को बंद कर दिया गया और उसके बाद तेज आवाज से डीजे बजाए गए, जिससे रोड पर जाम लग गया और वाहन फंसे रहे। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed