फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक की मौत से पहले का वीडियो: 'हाथ-पैर काटे गए...', सास-पत्नी का नाम लेकर तड़पते हुए बोला, तोड़ दिया दम

Wed, 18 Jan 2023 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Jan 2023 06:04 PM IST
Mother-in-law and wife cut off hands and legs of young man in shahjahanpur
आशीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार रात को घायल युवक सड़क पर पड़ा मिला था। उसके हाथ-पैर कटे हुए थे। राहगीरों ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को युवक तड़पता मिला। उसका पूरा शरीर खून से लथपथ था। परिजन युवक को अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिवार के एक सदस्य ने युवक की मौत से पहले उसका वीडियो बना लिया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए सास और पत्नी को जिम्मेदार बताया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 



जानकारी के मुताबिक गांव बिलंदापुर निवासी 23 वर्षीय आशीष कुमार मंगलवार शाम को सास और साली को लेकर ससुराल गया था। रात में परिवार को सूचना मिली कि आशीष घायल अवस्था में गांव बालेमऊ भट्ठे के पास पड़ा। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी हालत देखकर सन्न रह गए। 

Mother-in-law and wife cut off hands and legs of young man in shahjahanpur
गाड़ी में घायल आशीष (मरने से पहले की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
आशीष का एक हाथ और एक पैर काट हुआ था। शरीर पर अन्य जगह भी गहरे घाव थे। परिजन उसे गाड़ी से अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान परिवार के किसी सदस्य ने उसका वीडियो बनाकर बयान रिकॉर्ड कर लिया। 
Mother-in-law and wife cut off hands and legs of young man in shahjahanpur
आशीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वीडियो बनाने वाला युवक उससे पूछता है कि तुम्हें किसने मारा है तो आशीष तड़पते हुए बोलता है कि मेरी सास और मेहरूआ (पत्नी) ने...। युवक पूछता है कि एक्सीडेंट हुआ या कुछ और...। इस पर आशीष बोलता है कि हाथ-पांव काटे डाले। 
 

 
विज्ञापन
Mother-in-law and wife cut off hands and legs of young man in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सूरज ने बताया कि आशीष की पत्नी कुसुमा देवी छह माह से मायके गांव ररूआ में रह रही है। मंगलवार को आशीष की सास और बड़ी साली प्रीति देवी घर आईं थीं। दोनों ने कुसुमा को विदा करने की बात कही और आशीष को साथ लेकर चली गईं। 
Mother-in-law and wife cut off hands and legs of young man in shahjahanpur
पुवायां कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद जब आशीष के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो उसकी सास और साली मौके पर नहीं थी। हालांकि पुलिस हादसे में मौत बता रही है। युवक की सास और साली भी घायल है। बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि सड़क दुर्घटना में आशीष की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हत्या का आरोप निराधार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed