बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल से संबंधित सभी 10 मुकदमों में डॉ. नफीस, नदीम, मुनीर इदरीशी, पार्षद अनीस, हिस्ट्रीशीटर नायाब उर्फ मुन्ना, अफजाल बेग, मौलाना तौकीर रजा को शरण देने वाले फरहत का नाम बतौर साजिशकर्ता शामिल किया गया है। इनको षड्यंत्र रचने की धारा 61 का भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, शहर को दंगे की आग में झोंकने के लिए मौलाना तौकीर के साथ मिलकर इन सबने साजिश रची थी। मौलाना का नाम पहले ही सभी 10 मुकदमों में साजिशकर्ता के तौर पर शामिल किया जा चुका है।
बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा के इन करीबियों पर साजिश रचने का आरोप, सभी 10 मुकदमों में बढ़े नाम
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Oct 2025 07:31 AM IST
सार
बरेली में बवाल के मामले में पुलिस की जांच जारी है। बवाल से संबंधित दर्ज मुकदमों में सात और आरोपियों के नाम बढ़ाए गए हैं। इन सभी पर साजिश रचने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन