फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly Encounter: सात जिलों में 19 मुकदमे... एक लाख का था इनाम; मुठभेड़ में मारे गए इफ्तेकार के कई नाम

Thu, 09 Oct 2025 12:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 12:51 PM IST
सार

बरेली में मुठभेड़ में मारा गया बदमाश इफ्तेकार मूलरूप से कासगंज जिले का रहने वाला था। वह बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इफ्तेकार फरीदपुर में पुजारी की हत्या और डकैती के मामले में भी जेल जा चुका था। 

विज्ञापन
Criminal carrying a bounty of Rs 1 lakh killed in police encounter in Bareilly
Bareilly Encounter - फोटो : अमर उजाला

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश इफ्तेकार उर्फ शैतान मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे नैनीताल हाईवे के किनारे बिलवा कृषि फॉर्म के पास हुई। इस दौरान एसओजी का एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि इनामी बदमाश डकैती के मामले में वांछित था। आरोपी से पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं। उसका एक साथी भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। फॉरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। इफ्तेकार मूल रूप से कासगंज जिले का रहने वाला था। वह नाम और पते बदलकर पुलिस को गुमराह करता था। 

Criminal carrying a bounty of Rs 1 lakh killed in police encounter in Bareilly
एसएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण - फोटो : पुलिस
बिथरी चैनपुर में की थी डकैती 
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में साल 2024 में डकैती की घटना हुई थी, जिसमें बदमाश इफ्तेकार उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। एसओजी और पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। 
Criminal carrying a bounty of Rs 1 lakh killed in police encounter in Bareilly
घटनास्थल पर पड़ी आरोपी की बाइक - फोटो : पुलिस
इफ्तेकार के बारे में पुलिस टीम को सूचना मिली थी। थाना पुलिस और एसओजी की टीमें उसका पीछा कर रही थीं। भोजीपुरा क्षेत्र में बिलवा कृषि फार्म के पास बाइक सवार बदमाश को घेर लिया गया। इस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उसने पुलिस पर कई फायर किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Criminal carrying a bounty of Rs 1 lakh killed in police encounter in Bareilly
एसएसपी ने मुठभेड़ स्थल का लिया जायजा - फोटो : पुलिस
एसएसपी के मुताबिक पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लग गई। उसे सीएचसी भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश इफ्तेकार का एक साथी फरार हो गया। 
विज्ञापन
Criminal carrying a bounty of Rs 1 lakh killed in police encounter in Bareilly
घटनास्थल पर पड़ी बदमाश की पिस्टल - फोटो : पुलिस

पिस्टल, दो मैगजीन और कारतूस बरामद 
एसएसपी ने बताया कि मौके से बिना नंबर की एक बाइक, पिस्टल, दो मैगजीन, 17 कारतूस और नकदी बरामद हुई है। बदमाश इफ्तेकार पर सात जिलों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में भी 50 हजार का इनाम रह चुका है। पुलिस कस्टडी से आठ साल तक फरार रहा था। हत्या और डकैती के चार मुकदमे दर्ज हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed