फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली: हादसे में मृत चारों युवकों पर थी अपने-अपने परिवार की जिम्मेदारी, परिजन बोले- अब कैसे जिएंगे

Sat, 31 Oct 2020 11:10 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 31 Oct 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
major road accident in Bareilly four elder members of family died 
पुल से कार नीचे नाले में गिरने से चार लोगों की मौत - फोटो : amar ujala
बरेली में साबिर पाक के उर्स में शामिल होने कलियर जा रहे चार युवकों की मौत ने पुराना शहर को हिलाकर रख दिया। ईद मीलादुन्नबी की खुशियों में डूबे उनके परिवारों को देर रात उनकी मौत की खबर मिली तो जैसे उन पर पहाड़ टूट पड़ा। चारों युवकों पर अपने परिवारों की जिम्मेदारी थी। उनकी मौत के बाद यह सवाल पैदा हो गया है कि उनके परिवारों की जिंदगी अब कैसे कटेगी।


 
major road accident in Bareilly four elder members of family died 
तनवीर खान - फोटो : अमर उजाला
नहटौर में हादसे का शिकार हुए युवकों में शामिल तनवीर का फर्नीचर का काम था। बड़े भाई वशी खां के मुताबिक पांच भाई और छह बहनों के उनके परिवार में तनवीर चौथे नंबर का था। कुछ ही समय पहले उसका रिश्ता तय हुआ था और अगले साल शादी की तैयारी थी। 

 
major road accident in Bareilly four elder members of family died 
राजू - फोटो : अमर उजाला
टेलरिंग का काम करने वाले राजू की भी शादी नहीं हुई थी। उनके परिवार में तीन बहन और चार भाई हैं। जरी का काम करने वाले छोटू की तीन छोटी बेटियां हैं। उन पर पत्नी-बेटियों के साथ बुजुर्ग पिता और दिव्यांग बहन की भी जिम्मेदारी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
major road accident in Bareilly four elder members of family died 
शहजाद अली - फोटो : अमर उजाला
इफ्तिखार अपने पिता के साथ सब्जी की दुकान चलाते थे। हादसे में चारों की जान जाने के बाद परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। वशी खां और पड़ोस के लोगों ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को इस बारे में बताया तो उन्होंने चारों परिवारों की मदद का आश्वासन दिया। 

 
विज्ञापन
major road accident in Bareilly four elder members of family died 
इश्तिखार - फोटो : अमर उजाला
कार का टायर फटने से हुआ हादसा!
हादसे कैसे हुआ, यह तो बहुत ज्यादा साफ नहीं हुआ लेकिन बताया जा रहा है कि अचानक टायर फटने से बेकाबू हुई कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए झील में जा गिरी। कार बबलू की थी जिसे तनवीर चला रहा था। तनवीर के भाई वशी खां ने साफ किया कि टायर फटने से ही कार बेकाबू हुई थी। बबलू शीशा तोड़कर बाहर निकला जिसके शरीर पर कई चोटें हैं। आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा, जिलाध्यक्ष नदीम खान और डॉ. नफीस भी जनाजे में शिरकत करने पहुंचे और गम में डूबे परिवारों को सांत्वना दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed