फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजमेर में मिला प्रेमी युगल, पुलिस से बोली लड़की- बालिग हूं... हमने शादी कर ली

Sat, 24 Oct 2020 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Oct 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
Lover couple caught from Ajmer girl spoke to police We got married see photos
अजमेर से पकड़ा गया प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
जिस प्रेमी युगल को लेकर बरेली जिले के किला थाने में तोड़फोड़ और प्रदर्शन हुआ था, उन्हें पुलिस ने शुक्रवार को राजस्थान में अजमेर के एक होटल से बरामद कर लिया। लड़की ने पुलिस से दावा किया है कि वह बालिग है। प्रेमी जोड़े ने शादी कर लेने का भी दावा किया है। तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस ने गिरफ्तारी अजमेर में ही दर्शाई है। एसएसपी का कहना है कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को लेकर पुलिस बरेली आ रही है।
Lover couple caught from Ajmer girl spoke to police We got married see photos
अजमेर से पकड़ा गया प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद लड़की को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। किला थाना क्षेत्र निवासी बीएससी की छात्रा 17 अक्तूबर को अपने पड़ोस में डेयरी चलाने वाले दूसरे समुदाय के आठवीं फेल युवक बिलाल के साथ चली गई थी। 17 अक्तूबर को छात्रा के पिता ने बेटी को नाबालिग बताते हुए किला थाने में आरोपी बिलाल समेत छह लोगों के खिलाफ फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Lover couple caught from Ajmer girl spoke to police We got married see photos
आरोपी बिलाल - फोटो : अमर उजाला
इस घटना को लेकर भाजपा, विहिप, हिंदू जागरण मंच, राष्ट्रवादी दल व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किला थाने पर हंगामा किया था। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा था। मामला दो अलग - अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति थी। पुलिस तभी से प्रेमी जोड़े की तलाश में जुटी थी। उन दोनों के मददगार बने एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर हाथ लगने के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शुक्रवार को प्रेमी जोड़े को अजमेर में एक होटल से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover couple caught from Ajmer girl spoke to police We got married see photos
किला थाने में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
शुरू में पुलिस बगैर किसी औपचारिकता के जोड़े को अजमेर से बरेली लाना चाहती थी। लेकिन मामला संवेदनशील था लिहाजा पुलिस ने अजमेर में ही लड़की की बरामदगी और आरोपी बिलाल की गिरफ्तारी दर्शायी है। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस बरेली को रवाना हुई है। एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है कि किला क्षेत्र की लड़की को अजमेर में पुलिस ने खोज लिया है।
विज्ञापन
Lover couple caught from Ajmer girl spoke to police We got married see photos
बरेली थाने में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
आरोपी भी पकड़ा गया है। दोनों को वहां की पुलिस के हवाले किया गया है। विधिक प्रक्रिया अपनाकर ही दोनों को लाया जाएगा। शनिवार दोपहर बाद तक ये बरेली लाए जा सकते हैं। एसएसपी ने बताया कि लड़की खुद को बालिग बता रही है। लिहाजा इस पर कोर्ट के स्तर से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed