फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम कहानी का अंत: परिवार ने मिलने पर लगाई पाबंदी, एक ही रस्सी से फंदा बनाकर प्रेमी युगल ने दे दी जान

Sun, 08 Jan 2023 02:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Jan 2023 02:14 PM IST
विज्ञापन
love couple committed suicide together after family opposed the marriage in shahjahanpur
रोहित का फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में परिवारवालों ने मिलने पर पाबंदी लगई तो प्रेमी युगल ने एक साथ जान दे दी। दोनों के शव शनिवार की सुबह झोपड़ी में फंदे से लटके मिले। हालांकि परिजनों ने दोनों के बीच प्रेम संबंध से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने किसी पर आरोप भी नहीं लगाए हैं। रोहित और उसकी प्रेमिका एक ही जाति के थे। पहले किशोरी के परिजन शादी को तैयार हुए तो रोहित के परिजन ने इनकार कर दिया था। बाद में रोहित के मनाने पर उसके परिजन शादी को राजी हुए तो पहले के इनकार से क्षुब्ध किशोरी के परिजन ने शादी से साफ मना कर दिया। प्रेमी युगल की मौत से उनकी प्रेम कहानी का दु:खद अंत हो गया है। 



गोमती नदी के पुराने पुल के दोनों ओर तमाम मजदूरीपेशा परिवारों के लोग झोपड़ी डालकर रहते हैं। ये श्रमिक पुवायां क्षेत्र में फार्मों पर मजदूरी करने आए और गोमती का पुराना पुल बंद हुआ तो यहीं पर रहने लगे। रोहित और किशोरी के परिजन भी मेहनत-मजदूरी कर परिवार की गुजर करते हैं। किशोरी से बड़े दो भाई और दो छोटे भाई, दो छोटी बहने हैं। 

love couple committed suicide together after family opposed the marriage in shahjahanpur
रोहित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रोहित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। रोहित का किशोरी से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक वर्ष पूर्व रोहित ने अपना और किशोरी का फोटो सोशल मीडिया पर डाला तो दोनों के परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग का पता चल गया। किशोरी के परिजन रोहित से शादी को तैयार थे, लेकिन रोहित के परिवार वालों ने शादी से मना कर दिया। इससे किशोरी का परिवार नाराज हो गया। बाद में रोहित ने परिवार वालों को शादी के लिए मनाया और शादी की बात चली तो इस बार किशोरी के पिता ने शादी से साफ मना कर दिया। 

love couple committed suicide together after family opposed the marriage in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

किशोरी पर नजर भी रखी जाने लगी। इससे दोनों का मिलना-जुलना भी कम हो गया था। शुक्रवार रात किशोरी मौका पाकर रोहित के पास झोपड़ी में पहुंच गई। इस झोपड़ी में रोहित रोजाना रात में अकेला ही लेटता था। शादी को मना होने से परेशान चल रहे रोहित और किशोरी ने चारपाई की रस्सी काट कर झोपड़ी में एक ही रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
love couple committed suicide together after family opposed the marriage in shahjahanpur
रोहित के परिजन - फोटो : अमर उजाला

बमुश्किल मौके पर आए किशोरी के परिजन

शनिवार सुबह रोहित और किशोरी के शव फंदे पर लटके मिलने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन किशोरी के परिजन मौके पर नहीं गए। पुलिस के कई बार बुलाने पर भी परिजन मौके पर जाने से मना करते रहे। उनका कहना था कि लड़की मर गई है, उनका कोई मतलब नहीं है। शव जहां ले जाना हो, ले जाओ। इसके बाद पुलिस ने पिता को कार्रवाई के लिए सख्ती से मौके पर आने को कहा, तब किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर बाद वापस चले गए। 

विज्ञापन
love couple committed suicide together after family opposed the marriage in shahjahanpur
पुवायां कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

चारपाई पर ईंट रखकर लगाया फंदा

पुलिस को निरीक्षण में चारपाई के पास कई ईंटे पड़ी मिलीं हैं। पुलिस के अनुसार प्रेमी युगल झोपड़ी के बीच में रखी रस्सी की ऊंचाई तक नहीं पहुंचे सके तो उन्होंने चारपाई की एक पट्टी पर कई ईंटें रखीं होंगी। इसके बाद ईंटों पर खड़े होकर फंदा लगाया और चारपाई से नीचे की ओर कूद गए। इससे उनकी जान चली गई। 

सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि जानकारी मिलने पर दोनों शव पोस्टमार्टम को भिजवाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दोनों के परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed