{"_id":"66a70aa822a6a00f9a04bfbd","slug":"kupwara-attack-promise-to-his-wife-remained-unfulfilled-mohit-talked-to-her-a-few-hours-before-he-was-martyred-2024-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kupwara Attack: पत्नी से किया ये वादा रह गया अधूरा... बलिदान से कुछ घंटे पहले मोहित ने कही थी ये बात; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kupwara Attack: पत्नी से किया ये वादा रह गया अधूरा... बलिदान से कुछ घंटे पहले मोहित ने कही थी ये बात; तस्वीरें
Mon, 29 Jul 2024 09:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 Jul 2024 09:19 AM IST
विज्ञापन
Kupwara Attack
- फोटो : अमर उजाला
पति की जान गई, इससे मैं दुखी हूं। साथ छूटने का दर्द उम्रभर सालता रहेगा। मगर मुझे इस बात का हमेशा गर्व रहेगा कि मेरे पति ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। अपना फर्ज निभाया। मैं चाहती हूं कि अब सरकार मोहित के देखे गए सपनों को साकार करे। मोहित की पत्नी रुचि ने रविवार को ये बातें कहीं।
Kupwara Attack
- फोटो : अमर उजाला
रुचि ने बताया कि मोहित सेवानिवृत्ति के बाद गांव में स्कूल खोलना चाहते थे। सरकार को उनके नाम पर अब गांव में स्कूल की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा होने पर आसपास के विद्यार्थियों को भी फायदा मिलेगा।
Kupwara Attack
- फोटो : अमर उजाला
रुचि ने बताया कि जनवरी 2022 में उनकी शादी मोहित से हुई थी। अंतिम बार शुक्रवार रात करीब नौ बजे बातचीत हुई थी। इस दौरान उन्होंने घरवालों का हाल-चाल जाना। कहा कि रात दो बजे से उनकी ड्यूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kupwara Attack
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सुबह कॉल करने की बात कहकर उन्होंने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। मुझे क्या पता था कि अब वो सुबह कभी नहीं आएगी। रात में घुसपैठियों के हमले में मोहित बलिदान हो गए। मोहित हमेशा कहते थे कि उनके लिए देश पहले है और परिवार बाद में। देश के लिए जान देकर उन्होंने यह साबित भी कर दिया।
विज्ञापन
Kupwara Attack
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी बेसुध कुछ बोल नहीं पाई, ताबूत में देखा पति का चेहरा
मोहित की रुचि के संग दो साल शादी हुई थी। सिर्फ चार पांच महीने ही संग रह पाए। शनिवार को रात बलिदान की सूचना मिली तो पत्नी का हाल बेहाल हो गया। रविवार को जब सैन्य कर्मी ताबूत लेकर पहुंचे उससे पहले तक पत्नी रुचि बेसुध रही। रुचि ने ताबूत में ही पति का चेहरा देखा।
मोहित की रुचि के संग दो साल शादी हुई थी। सिर्फ चार पांच महीने ही संग रह पाए। शनिवार को रात बलिदान की सूचना मिली तो पत्नी का हाल बेहाल हो गया। रविवार को जब सैन्य कर्मी ताबूत लेकर पहुंचे उससे पहले तक पत्नी रुचि बेसुध रही। रुचि ने ताबूत में ही पति का चेहरा देखा।