{"_id":"66d950072f828cc703064b35","slug":"kannauj-woman-inspector-was-also-cheated-in-love-cheated-of-more-than-three-crores-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफेयर और धोखा: कन्नौज की महिला दरोगा को शादी के नाम पर फंसाया; तीन करोड़ से अधिक की ठगी; धोखेबाज राजन की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफेयर और धोखा: कन्नौज की महिला दरोगा को शादी के नाम पर फंसाया; तीन करोड़ से अधिक की ठगी; धोखेबाज राजन की कहानी
Thu, 05 Sep 2024 12:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
bareilly police
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में फर्जी पुलिसवाला बनकर ठगी करने वाले शातिर राजन वर्मा ने कन्नौज की महिला दरोगा को भी शादी के नाम पर प्रेमजाल में फंसाकर धोखा दिया था। वह पहले खुद बेहिसाब रुपया महिला पुलिसकर्मियों पर खर्च करता था। भरोसा जीतने के बाद वह उनसे ठगी करता।
पुलिस की गिरफ्त में राजन वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
राजन ने 12 महिला पुलिसकर्मियों से संबंध व ठगी की बात कबूली है। पुलिस के मुताबिक ठगी की रकम तीन करोड़ के आसपास है। इसमें पुलिसकर्मियों के वेतन, फंड के अलावा निजी संपत्ति और उनके नाम पर लिया गया ऋण शामिल है।
आरोपी राजन वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
राजन पर फिलहाल पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि उसकी शिकार कई और महिला कांस्टेबल सामने आ सकती हैं। जांच में पता लगा है कि राज बहुत हाई प्रोफाइल तरीके से रहता था और खुद को अफसरों का खास बताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी राजन वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
महंगी गाड़ियों से घूमना और बड़े होटलों में ठहरना उसका शौक है। इसी वजह से हाल ही में भर्ती होने वाली महिला सिपाही उसके प्रभाव में आ जाती थीं। कन्नौज की महिला दरोगा को भी राजन ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। हालांकि वह जल्दी ही राजन को समझ गई और दूरी बना ली।
विज्ञापन
आरोपी राजन वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले लखनऊ की जिस महिला पुलिसकर्मी को उसने फंसाया वो अब निलंबित चल रही है। उसने राजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी और वह तीन महीने जेल में रहा। जेल में रहकर ही उसने मुलाकातियों के जरिये महिला पुलिसकर्मी से संपर्क साधा और समझौता कर लिया। उसकी जमानत के बाद ही उससे शादी कर ली।