{"_id":"5fa9fced099b6e1ff5664f74","slug":"kanchan-murder-case-sunil-says-kanchan-was-staying-with-me-at-the-live-in-she-slapped-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंचन हत्याकांड: आरोपी सुनील का चौंकाने वाला खुलासा, मेरे साथ लिव इन में रह रही थी कंचन, उसने मुझे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंचन हत्याकांड: आरोपी सुनील का चौंकाने वाला खुलासा, मेरे साथ लिव इन में रह रही थी कंचन, उसने मुझे...
Tue, 10 Nov 2020 08:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Nov 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
kanchan murder case
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के चर्चित कंचन हत्याकांड का राज खुल गया है। पीलीभीत में हत्या करके बरेली में उसका शव फेंकने के मुख्य आरोपी सुनील शास्त्री को पुलिस ने कोर्ट में आत्मसमर्पण से पहले उठा लिया। सुनील ने चौंकाने वाली बातें बताईं तो पुलिस ने उसकी पहली पत्नी को भी पकड़ लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
सुनील शास्त्री के साथ कंचन
- फोटो : अमर उजाला
सुनील ने कबूल किया है कि कि कंचन उसके साथ लिव इन में थी, पहली पत्नी के सामने शादी की जिद करते हुए उसे तमाचा मारा तो दोनों ने मिलकर कंचन की हत्या कर दी। 30 अक्तूबर को रामगंगा के पास बेडशीट में लिपटा युवती का शव मिला था। शरीर पर कई जगह गहरे घाव थे तो गर्दन भी रेती गई थी।
बाद में पता लगा कि शव कंचन नाम की युवती का है।
बाद में पता लगा कि शव कंचन नाम की युवती का है।
कंचन हत्याकांड की आरोपी सीमा और सुनील शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
वह मूल रूप से सुभाष नगर की निवासी थी जिसकी पीलीभीत के सुनगढ़ी निवासी सुनील शास्त्री से प्रेमविवाह की बात बताई गई। कंचन के भाई भरत ने सुनील के साथ ही उसके माता पिता, बहन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट बिशारतगंज थाने में दर्ज कराई। तब से पुलिस सुनील को खोज रही थी।
सुनील अपने तीन बच्चों, विधवा बहन, बहन की तीन बेटियों व माता पिता के साथ फरार था।
सुनील अपने तीन बच्चों, विधवा बहन, बहन की तीन बेटियों व माता पिता के साथ फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील और सीमा
- फोटो : अमर उजाला
दस लोगों के परिवार को तलाशने में पुलिस ने दिन रात एक कर दिया पर मोबाइल बंद होने से सफलता नहीं मिल सकी। हाल ही में पुलिस ने रिश्तेदारों पर दबाव बनाया तो शनिवार को सुनील की आत्मसमर्पण याचिका बरेली कोर्ट में आ गई। कोर्ट ने पुलिस से जानकारी लेने के साथ ही सोमवार को सुनवाई की तारीख तय की। सुनील हाजिर होने आया तो पुलिस ने कोर्ट पहुंचने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
noida news
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस उसे बिशारतगंज थाने ले गई। वहां सुनील ने कुछ देर पुलिस को गुमराह किया कि वह निर्दोष है। बाद में हत्या की बात कबूल ली। यह भी कबूला कि पहली पत्नी सीमा का भी हत्या में हाथ था। तब पुलिस भोजीपुरा मायके से सीमा को भी ले आई। सुनील ने बताया कि सीमा से उसका विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में था और सीमा मायके भोजीपुरा में रह रही थी। जबकि तीनों बेटे उसके साथ ही रहते थे। रिश्तेदारों के जरिये कंचन उसके संपर्क में आ गई।