{"_id":"65bf40db24127609e207f08b","slug":"judge-jyotsna-rai-perform-my-last-rites-on-banks-of-saryu-in-ayodhya-take-care-of-rabbits-written-in-note-2024-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Judge Jyotsana Rai: सरयू तट पर करना मेरा अंतिम संस्कार, खरगोशों का रखना ख्याल; रुला देंगी महिला जज की ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Judge Jyotsana Rai: सरयू तट पर करना मेरा अंतिम संस्कार, खरगोशों का रखना ख्याल; रुला देंगी महिला जज की ये बातें
Sun, 04 Feb 2024 01:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
महिला जज ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय के शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह हुआ। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया। माना जा रहा है कि जज ज्योत्सना राय का अंतिम संस्कार अयोध्या के सरयू तट पर किया जाएगा। कमरे से मिले जो नोट में मिला है, उसमें भी यह लिखा हुआ कि उनका अंतिम संस्कार सरयू तट पर किया जाए।
Jyotsana Rai Case
- फोटो : अमर उजाला
सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय (29) का शव शनिवार सुबह सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला था। पुलिस के मुताबिक जज के कमरे से एक नोट भी बरामद हुआ है। इस नोट के बारे में कोई भी अधिकारिक रूप से बयान देने को तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि महिला जज ने सुसाइड नोट हिंदी और अंग्रेजी में लिखा है।
Jyotsana Rai Case
- फोटो : अमर उजाला
नोट में ये लिखा
सुसाइड नोट के बारे में कोई अधिकारिक रूप से बयान देने को तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि महिला जज ज्योत्सना राय ने सुसाइड नोट हिंदी और अंग्रजी दोनों भाषाओं में लिखा है। हिंदी में लिखा है- 'मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है, तुम्हें विवेचना करनी है तो कर लेना। तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा।'
सुसाइड नोट के बारे में कोई अधिकारिक रूप से बयान देने को तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि महिला जज ज्योत्सना राय ने सुसाइड नोट हिंदी और अंग्रजी दोनों भाषाओं में लिखा है। हिंदी में लिखा है- 'मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है, तुम्हें विवेचना करनी है तो कर लेना। तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotsana Rai Case
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अंग्रेजी में में 'फीलिंग एलोन' और 'फीलिंग अनहैप्पी' भी लिखा गया है। सूत्रों के अनुसार ये भी लिखा है कि मेरा अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू तट पर करना। हालांकि उनका सुसाइड नोट परिवार वालों के गले नहीं उतर रहा है। न्यायालय से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर जज किस परेशानी से जूझ रहीं थीं। उन्हें क्या दिक्कत थी।
विज्ञापन
Jyotsana Rai Case
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कभी परिवार वालों या अपने साथियों से इसका जिक्र नहीं किया था। एक बात और सामने आई है कि कमरे में 2021 की एक डायरी भी मिली है, इसमें जनवरी की 29 तारीख तक के पेज फटे हुए हैं। बताते हैं कि यह पन्ने भी हाल में फाड़े गए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात जज ने अपनी मां से बात भी की थी और तब वह खुश बताई गई थीं। इस बात का जिक्र उनके पिता की ओर से दी गई तहरीर में भी है।