फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्म बदलवाकर किया था निकाह: बेदर्दी से हाथ-पैर बांध पत्नी को करंट लगाकर मार डाला, कमरे में ही दफन की लाश और...

Sun, 25 Dec 2022 02:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Dec 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
Husband killed wife by electrocuting her and buried body in room sleeps there for two days in Lakhimpur kheri
Lakhimpur Kheri Murder - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में धर्म बदलवाकर निकाह करने वाले मोहम्मद वसी ने पत्नी उमा शर्मा उर्फ अक्सा फातिमा की करंट लगाकर हत्या कर दी। फिर उसका शव कमरे में ही दफन कर दिया। हफीजपुर गांव में बुधवार को हुई इस घटना का खुलासा तब हुआ जब साथ रहने वाली मां शुक्रवार को घर लौटीं। बहू के न दिखने पर पूछताछ में बेटे ने हत्या की बात बताई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ राजेश कुमार के अनुसार आरोपी मोहम्मद वसी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। रात में जब वह सोई गई तो उसने पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए और फिर बोर्ड से लंबा तार जोड़कर उसे करंट लगाकर मार दिया। इसके बाद कमरे में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। वसी दो दिन तक उसी कमरे में सोया। 
Husband killed wife by electrocuting her and buried body in room sleeps there for two days in Lakhimpur kheri
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की मां आशिया कुछ दिन पहले कानपुर अपनी बेटी और दामाद के यहां गई थीं। शुक्रवार को लौटने पर जब बहू नहीं दिखी तो उन्होंने बेटे से पूछताछ की। 
हत्या की बात पता चलने के बाद मां आशिया ने ही पुलिस को जानकारी दे दी।
Husband killed wife by electrocuting her and buried body in room sleeps there for two days in Lakhimpur kheri
दादी के साथ बच्चे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कमरे में दफन किए गए शव को शुक्रवार रात निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के घर के पास पुलिस तैनात कर दी गई है। अब तक की पूछताछ में घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband killed wife by electrocuting her and buried body in room sleeps there for two days in Lakhimpur kheri
आरोपी के साथ मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद ही पत्नी को मारने-पीटने लगा था आरोपी
मोहम्मद वसी ने छह साल पहले उमा शर्मा का नाम और धर्म बदलवाकर उससे निकाह किया था। दंपती के दो बेटे हैदर अली (4) और ढाई साल का हुमायूं है। शादी के कुछ दिन बाद ही वसी उसे परेशान करने लगा। अंतत: उसकी जान ले ली। वसी के पिता मोहम्मद सफी की मौत हो चुकी है। 

 
विज्ञापन
Husband killed wife by electrocuting her and buried body in room sleeps there for two days in Lakhimpur kheri
कमरे में दफना दी लाश - फोटो : अमर उजाला
मां आसिया ने बताया कि उनके दो बेटों में से बड़ा रफी मंदबुद्धि है। छोटा वसी ग्रिल कारखाने में काम करता है। उसने छह वर्ष पहले मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी उमा के साथ अपनी मर्जी से शादी की थी। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा हुआ करता था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed