फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 20 दिन बाद: नवविवाहिता पति को बहाने से लाई बाहर, प्रेमी को भी बुलाया, फिर चलती कार में सुहाग से धोखा

Sat, 24 Dec 2022 07:42 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 24 Dec 2022 07:42 AM IST
विज्ञापन
newly married woman along with her lover tried to kill her husband In Shahjahanpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक व नवविवाहिता - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर शहर के अंटा चौराहा से अंजान चौकी जाने वाली रोड पर गुरुवार को कार में विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की मफलर से गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया। शोर होने पर चौकी के पुलिसकर्मी दौड़कर आ गए और तीनों को हिरासत में ले लिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी के रेलवे कॉलोनी निवासी अरुण कुमार वाल्मीकि व ट्विंकल निवासी अजीजगंज के खिलाफ अपहरण कर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

newly married woman along with her lover tried to kill her husband In Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज निवासी सूरज गाड़ी चलाता है। उसकी शादी खुदागंज के एक गांव निवासी ट्विंकल से तीन दिसंबर को हुई थी। पुलिस के मुताबिक, ट्विंकल का पीलीभीत के रहने वाले अरुण कुमार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ट्विंकल की शादी सूरज से बिना उसकी मर्जी के हुई थी। इसीलिए अरुण और ट्विंकल ने भागने का प्लान बनाया था।

newly married woman along with her lover tried to kill her husband In Shahjahanpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला व युवक - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को सूरज और ट्विंकल हनुमत धाम घूमने आए थे। सूरज ने बताया कि अरुण भी अपनी कार से आया था। ट्विंकल ने अपने प्रेमी का परिचय चाचा के बेटे के रूप में पति सूरज से कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
newly married woman along with her lover tried to kill her husband In Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

इसके बाद ट्विंकल ने नई बस्ती में मामा के बीमार होने की बात कहते हुए चलने की जिद की। ट्विंकल व उसका पति कार में बैठ गए। जब कार विपरीत दिशा बंका घाट की ओर जाने लगी तो सूरज को शक हो गया। उसने आपत्ति की। आरोप है कि तभी पीछे बैठी पत्नी ने सूरज का मफलर गले में कसकर जान से मारने का प्रयास किया। गाड़ी चला रहे उसके प्रेमी ने प्रेमिका का साथ दिया। 

विज्ञापन
newly married woman along with her lover tried to kill her husband In Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

इस बीच अंटा चौराहे से अंजान चौकी रोड पर सूरज ने शोर मचाया और गाड़ी के शीशे पर जोर-जोर से हाथ मारा तो होमगार्ड दौड़ पड़े। तीनों को पकड़ लिया। युवक के मुंह पर चोटें आईं थी। पुलिस तीनों को सदर थाने लेकर आई। काफी देर तक यहां पूछताछ के बाद मामला चौक कोतवाली का होने पर वहां भेज दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed