फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी से पति बना युवक निकला जल्लाद: आठ माह की गर्भवती पत्नी को बाइक से बांध घसीटा, बस इतना था सुमन का कसूर

Sun, 15 Jan 2023 11:52 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Jan 2023 11:52 AM IST
विज्ञापन
Husband dragged pregnant woman tied to bike in Pilibhit s Puranpur News in  Hindi
पीड़ित महिला, पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत के पूरनपुर इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब पीने का विरोध किया तो घुंघचाई गांव की गर्भवती सुमन के दोनों हाथ रस्सी से बांधकर पति ने बाइक से घसीटा। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए। मगर बचाने का साहस कोई नहीं कर सका। मोहल्ले में ही करीब सौ मीटर दूर मायके तक घसीटकर लाई गई सुमन को भाई ने बमुश्किल बचाया। शिकायत पर पुलिस ने सुनीता का मेडिकल कराया साथ ही आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। दोनों ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया है।

Husband dragged pregnant woman tied to bike in Pilibhit s Puranpur News in  Hindi
पीड़ित महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब

घटना शनिवार को गांव घुंघचाई में हुई। गांव निवासी सुमन और रामगोपाल में चार साल पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। शुरू में घर वालों ने विरोध किया। सुमन के माता-पिता की मौत हो चुकी थी। तीन साल पहले दोनों ने सामूहिक शादी समारोह में विवाह कर लिया। कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। 

Husband dragged pregnant woman tied to bike in Pilibhit s Puranpur News in  Hindi
पीलीभीत पूरनपुर कोतवाली - फोटो : सोशल मीडिया

सुमन का आरोप है शादी के कुछ दिन बाद पति नशे का आदी हो गया। विरोध करने पर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। सुमन आठ महीने की गर्भवती है। उसने बताया कि शनिवार दोपहर रामगोपाल शराब पीकर घर पहुंचा। उसने विरोध किया। इस पर पति ने सुमन की घर में ही जमकर पिटाई की। बाद में उसके दोनों हाथ पीछे बांधकर बाइक में रस्सी बांधकर गांव में घसीटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband dragged pregnant woman tied to bike in Pilibhit s Puranpur News in  Hindi
घटना की जानकारी देती पीड़ित सुमन - फोटो : वीडियो ग्रैब

घटना के समय घर में मौजूद रामगोपाल के भाई और मां ने विरोध कर बचाने की कोशिश की। रामगोपाल उनसे भी झगड़ने लगा। पत्नी को बाइक में बांधकर खींचकर ले जाते देख भीड़ एकत्र हो गई। मगर किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। रामगोपाल सुमन को करीब सौ मीटर दूर उसके मायके तक बाइक से घसीटता हुआ ले गया। सुमन के भाई वैशपाल ने बमुश्किल उसे बचाया।

विज्ञापन
Husband dragged pregnant woman tied to bike in Pilibhit s Puranpur News in  Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामगोपाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सुमन का मेडिकल कराया है। घुंघचाई एसओ राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि रामगोपाल को गिराफ्तार कर लिया गया है। विवाहिता के भाई वैशपाल की तहरीर पर जान से मारने की नियत से सुमन को घसीटने, पीटने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed