फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ते शर्मसार: बड़ी बहन ने पकड़े हाथ...प्रेमी और दो दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर नाबालिग का मर्डर

Thu, 30 Jun 2022 01:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 30 Jun 2022 01:22 PM IST
सार

रिश्ते शर्मसार: बड़ी बहन ने पकड़े हाथ...प्रेमी और दो दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर नाबालिग का मर्डर

विज्ञापन
girl murdered after sexual harassment, elder sister also involved in incident in lakhimpur kheri
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को हुई 12 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में मृतका की बड़ी बहन का ही रोल सामने आया है। बड़ी बहन को प्रेमी और उसके अन्य दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाते देखना छोटी बहन को भारी पड़ गया। छोटी बहन घरवालों को कहीं यह बात न बता दे इस डर से बड़ी बहन ने ही अपने दोस्तों से छोटी बहन का सामूहिक दुष्कर्म करवाया और फिर हत्या करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बड़ी बहन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी संजीव सुमन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार को रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में बालिका का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। कोतवाली सदर पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीओ सदर संदीप सिंह के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमें मामले की जांच कर रही थीं।
girl murdered after sexual harassment, elder sister also involved in incident in lakhimpur kheri
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि मृतका की बड़ी बहन का गांव के ही अभियुक्त रंजीत चौहान, अमर सिंह, अंकित, संदीप से अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी एक माह पूर्व मृतका को हुई थी तो वह अपनी बड़ी बहन को अभियुक्तों से मिलने से मना करती थी। 
girl murdered after sexual harassment, elder sister also involved in incident in lakhimpur kheri
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला
अभियुक्तों के मृतका के घर के आसपास टहलने और उधर से निकलने पर वह उनको गाली भी दिया करती थी। इस बात को लेकर मृतका और उसकी बहन में लड़ाई होती थी। घरवाले भी उसे घर से बाहर निकलने से रोकते थे। इसी बात से नाराज होकर बड़ी बहन ने साजिशन छोटी बहन को खेत में बुलवाकर पहले अपने दोस्तों से सामूहिक दुष्कर्म करवाया और बाद में उसकी हत्या करवा दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl murdered after sexual harassment, elder sister also involved in incident in lakhimpur kheri
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक दुष्कर्म के दौरान मृतका का हाथ पकड़े रही बड़ी बहन
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पूर्व नियोजित तरीके से बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को शौच के बहाने पूर्वाह्न करीब दस बजे गन्ने के खेत में ले गई, जहां पहले से बड़ी बहन के दोस्त रंजीत, अमर सिंह उर्फ अमरू, अंकित, संदीप, दीपू, अर्जुन मौजूद थे। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान खुद बड़ी बहन ने छोटी बहन के दोनों हाथ पकड़े थे। मृतका घटना के बारे में घर पर न बता दे, इसलिए अभियुक्तों ने मृतका का गला दुपट्टे से कसकर हत्या कर दी और आंख फोड़ने की कोशिश की।
 
विज्ञापन
girl murdered after sexual harassment, elder sister also involved in incident in lakhimpur kheri
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद अभियुक्तों को बड़ी बहन ने मौके से भगा दिया और वह भी अपने घर चली आई। जब उसकी मां तलाश कर रही थी, तब बड़ी बहन ने ही मां को बताया था कि उसने शौच के लिए छोटी बहन को गन्ने के खेत में जाते देखा था। तब मृतका की मां घटनास्थल पर पहुंची और मृतका को गन्ने के खेत में पड़ा पाया। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल बड़ी बहन समेत रंजीत चौहान निवासी झाऊपुरवा खंबारखेड़ा, अमर सिंह उर्फ अमरू, अंकित, संदीप चौहान, दीपू चौहान, अर्जुन को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। घटनास्थल से मृतका और अभियुक्त के कपड़े, पानी का लोटा, बाल बरामद हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed