फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मातम में बदलीं खुशियां: पहले बनाई रील, फिर नहाते वक्त नदी में डूबे सात लोग, बर्थडे गर्ल समेत चार की मौत

Mon, 10 Jun 2024 06:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
four members of family died by drowning in Ghaghra river after birthday party in Lakhimpur kheri
घाघरा नदी में नहाते समय हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी जनपद के पढुआ थाना क्षेत्र की घाघरा नदी के बोकरिहा घाट पर नहाते वक्त सोमवार सुबह तेलियार गांव के एक ही परिवार के सात लोग डूब गए। तीन को बचा लिया गया, जबकि चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में टिया उर्फ उर्वशी (18) भी शामिल है, इसके जन्मदिन पर परिवार के लोग इकट्ठा हुए थे। एक लड़की की हालत नाजुक है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।



तेलियार गांव निवासी सुबोध श्रीवास्तव की 18 वर्षीय बेटी टिया उर्फ उर्वशी के जन्मदिन पर शनिवार की रात पार्टी थी। परिवार समेत रिश्तेदार शामिल हुए। रविवार को सभी लोग घर पर ही रुके। सोमवार सुबह करीब आठ बजे सभी लोगों ने घाघरा नदी के बोकरिहा घाट पर घूमने जाने के लिए निकले थे। 

four members of family died by drowning in Ghaghra river after birthday party in Lakhimpur kheri
हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सुबोध के भाई बृजेंद्र श्रीवास्तव के दामाद अरविंद श्रीवास्तव निवासी सीतापुर अपनी कार से सभी को लेकर घाट पर पहुंचे। उनके साथ बृजेंद्र श्रीवास्तव की बहन सुशीला देवी उर्फ पच्चू (50) पत्नी ब्रह्मप्रकाश, टिया उर्फ उर्वशी श्रीवास्तव (18), सत्यम श्रीवास्तव (24) पुत्र बृजेंद्र श्रीवास्तव और सुबोध के सबसे छोटे भाई मंजीत उर्फ निर्मल श्रीवास्तव की बेटी नैनी श्रीवास्तव और उनका बेटा कान्हा श्रीवास्तव (10) भी गए थे।

four members of family died by drowning in Ghaghra river after birthday party in Lakhimpur kheri
कान्हा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि घाघरा नदी के बोकरिहा घाट पर सभी लोगों ने रील बनाई। इसके बाद नहाने लगे। इसी दौरान कान्हा गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देखा तो बचाने के लिए सभी लोग उसकी तरफ बढ़े और डूबने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
four members of family died by drowning in Ghaghra river after birthday party in Lakhimpur kheri
सीएचसी के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पढुआ थाना पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों ने एक-एक कर सभी को नदी से बाहर निकाला। तत्काल रमियाबेहड़ सीएचसी ले जाया गया। 
विज्ञापन
four members of family died by drowning in Ghaghra river after birthday party in Lakhimpur kheri
सत्यम, सुशीला और टिया के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

डाक्टरों ने सुशीला देवी उर्फ पच्चू, टिया उर्फ उर्वशी श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव और कान्हा को मृत घोषित कर दिया। तीन को बचा लिया, लेकिन नैनी श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। हादसे से पूरे गांव में मातम छाया है। एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंचकर सभी का हाल जाना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed