बरेली में सुंदर, आकर्षक और सुगंधित फूलों से सजी अमर उजाला की पुष्प प्रदर्शनी में अंतिम दिन भी लोगों की भीड़ उमड़ी। रविवार सुबह 10 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। रंग बिरंगे फूल देख लोग फोटो खिंचवाने से खुद को नहीं रोक पाए। शाम को पुरस्कार वितरण में कैंट बोर्ड ने 48 श्रेणियों में पदक जीते। सुंदर पुष्पों से सजी प्रदर्शनी को देखने के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में बहुत ही सुंदर फूल सजे हैं। शहर में ऐसे आयोजन बहुत कम होते हैं। सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचती रही। वहीं किड्स जोन में भी पूरे दिन बच्चों की भीड़ रही। रंग-बिरंगे गुब्बारों से बच्चे खेलते रहे।
Bareilly: छावनी के फूलों ने लूटी महफिल... जीते 48 पुरस्कार; अंतिम दिन पुष्प प्रदर्शनी देखने उमड़े लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:38 AM IST
सार
Bareilly News: तीन दिन तक चली पुष्प प्रदर्शनी में शहर की विभिन्न संस्थाओं व लोगों ने सालों से सहेजे गए रंग-बिरंगे फूलों को सजाया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। शाम को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन