फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में मुसीबत की बाढ़: 24 घंटे में छह पूड़ी... वह भी सबको नहीं, भोजन के सरकारी इंतजाम नहीं मिटा पा रहे भूख

Wed, 18 Sep 2024 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Sep 2024 09:22 AM IST
विज्ञापन
Flood of trouble in UP Six puris in 24 hours in Lakhimpur that too not for everyone see photos
flood in lakhimpur - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जिले में दूसरों का पेट भरने वाले किसान और मजदूर पेशा लोग बाढ़ के कारण खुद ही भूख से तड़प रहे हैं। प्रशासन इन बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है। मगर हकीकत कुछ और ही है। प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को 24 घंटे में एक बार भोजन के पैकेट दिए जा रहे हैं। एक पैकेट में पांच-छह पूड़ी, सब्जी और अचार होता है। हालात ये हैं कि पीड़ितों की संख्या कई गुना ज्यादा होने के कारण पैकेट किसी-किसी को ही नसीब हो रहा है। ऐसे में लोगों को भूखा रहना पड़ रहा है।
Flood of trouble in UP Six puris in 24 hours in Lakhimpur that too not for everyone see photos
flood in lakhimpur - फोटो : अमर उजाला
बीते जुलाई माह से ही निघासन, पलियाकलां, धौरहरा तहसील क्षेत्र के अलावा सदर तहसील का फूलबेहड़ व नकहा इलाका बाढ़ की चपेट में है। इधर, बीते शुक्रवार के बाद से इन क्षेत्रों में हालात बदतर हो गए हैं। करीब 250 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। 

 
Flood of trouble in UP Six puris in 24 hours in Lakhimpur that too not for everyone see photos
flood in lakhimpur - फोटो : अमर उजाला
मुख्य सड़कों, संपर्क मार्गों से लेकर गांव के गलियारों और घरों तक में बाढ़ का पानी भरा है। ऐसे में इन गांवों के लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या भोजन और पीने के पानी की खड़ी हो गई है। पानी भर जाने से घरों में रखा सारा अनाज खराब हो गया है। उन्हें पेट दबा कर सोने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood of trouble in UP Six puris in 24 hours in Lakhimpur that too not for everyone see photos
flood in lakhimpur - फोटो : अमर उजाला
वाहन देख भोजन की उम्मीद में दौड़ पड़ते बच्चे
तहसील निघासन के गांव गोतेबाज पुरवा में पांच दिन से शारदा नदी की बाढ़ का पानी भरा है। गांव के लोग छतों या खुले में ऊंचे स्थानों पर रह रहे हैं। गांव की फूला, कमरूननिशां, जहाना, उमर, इम्तियाज, सलमान, छंगा और निहाल आदि ने बताया कि खाने की सारी वस्तुएं खत्म हो गई हैं।
विज्ञापन
Flood of trouble in UP Six puris in 24 hours in Lakhimpur that too not for everyone see photos
flood in lakhimpur - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ प्रभावित लोगों ने बताया कि यहां पांच दिन से प्रशासन का कोई नुमाइंदा झांकने तक नहीं आया। किसी तरह एक वक्त का जुगाड़ करके खाना बनाते समय बच्चे घेरकर इंतजार करने बैठ जाते हैं। वहीं कोई चारपहिया वाहन गुजरता है तो बच्चे दौड़कर ललचाई नजरों से देखते हैं। कुछ न मिलने पर वह मायूस होकर लौट जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed