{"_id":"62eb5b397863ca5f54020e11","slug":"firecracker-blast-in-jehanabad-pilibhit-nagma-last-wish-was-to-see-her-father-face","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत विस्फोट: पापा कहां हैं...एक बार उनका चेहरा तो दिखा दो, और अंतिम इच्छा के साथ मौत की नींद सो गई नगमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत विस्फोट: पापा कहां हैं...एक बार उनका चेहरा तो दिखा दो, और अंतिम इच्छा के साथ मौत की नींद सो गई नगमा
Thu, 04 Aug 2022 11:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:08 AM IST
विज्ञापन
firecracker blast in pilibhit
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत के जहानाबाद कस्बे के जोशीटोला में घनी आबादी के बीच बने एक मकान में रखी आतिशबाजी में मंगलवार दोपहर आग लगने से विस्फोट हो गया। इससे मकान की दूसरी मंजिल पर बने दो कमरे धराशायी हो गए। हादसे में पटाखा व्यापारी अजीम बेग की तीन बेटियों की झुलसने और मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने जहानाबाद हादसे से सबक लेकर जांच शुरू करा दी है। अजीम बेग के मकान में रखी आतिशबाजी में दोपहर करीब ढाई बजे आग लगने से जबरदस्त विस्फोट हुआ। इससे छत पर बने कमरे में मौजूद अजीम बेग की दो पुत्रियां निशा (17) और सानिया (15) बुरी झुलस गईं। जबकि तीसरी बेटी नगमा (18) नीचे गिरकर मलबे में दब गई। करीब एक घंटे तक पटाखे फटने की आवाज आती रही। आग की लपटों के बीच से घुसकर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से निशा और सानिया को निकाला।
firecracker blast in pilibhit
- फोटो : अमर उजाला
तीसरी पुत्री नगमा (18) को मलबा से निकालने मे दो घंटे लग गए। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर देखकर तीनों को बरेली रेफर कर दिया गया। वहां जिला अस्पताल में शाम को तीनों की मौत हो गई।
नगमा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पापा का चेहरा देखने की इच्छा के साथ मौत की नींद सो गई नगमा
वहीं, जब नगमा को रेफर किया गया, तो उसके रिश्तेदार फिरोज बेग एंबुलेंस में थे। नगमा फिरोज बेग से अपनी बहनों का हाल पूछ रही थी। फिरोज ने बताया कि नगमा ने कहा कि उसके पापा ने उसे बड़े लाड़ प्यार से पाला है।

निशा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कह रही थी- पापा को दिखा दो, पापा कहां हैं, बहनें तो ठीक हैं, उसके पेट में जलन पड़ रही है। यह कहते-कहते नगमा ने दम तोड़ दिया। आखिर इच्छा भी उसकी पूरी नहीं हो पाई थी। तब तक दुनिया से रुखसत हो गई। उसके साथ दो बहनों ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सानिया का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नगमा और सानिया की शादी के लिए चल रही थी बात
अजीम बेग बड़ी बेटी नगमा की शादी के लिए अमरिया क्षेत्र में रिश्ता देखकर आए थे। सानिया के रिश्ते की बात कस्बे में ही चल रही थी। दोनों की शादी की तैयारियां भी कर रहे थे। मगर उन्हें क्या पता कि बेटियां शादी से पहले ही दुनिया छोड़कर चली जाएंगी। सबसे छोटी बेटी निशा को भी ले जाएगी। तीनों की मौत से अजीम पूरी तरह टूटे दिखाई दिए।