बरेली में बारिश ने शहर का बुरा हाल कर दिया है। शहर के निचले हिस्सों में जलभराव खत्म नहीं हुआ कि मंगलवार तड़के से दोबारा बारिश होने से हालात और बिगड़ गए हैं। नगर निगम की व्यवस्थाएं धराशायी हो गई हैं। उन सारे दावों का दम निकल गया है, जिनमें यह कहा गया था कि बारिश के दौरान अगर जलभराव होगा तो पंप लगाकर के निचले इलाकों से पानी निकल जाएगा। कई इलाकों में पंप काम नहीं किए। कई इलाकों में पंप चलाने वाले नहीं पहुंचे। नाले उफनाने से सड़कों पर तो जलभराव हुआ ही है, कुछ इलाकों के घरों में भी बारिश का पानी भर गया। इधर, सुभाष नगर में खन्ना बिल्डिंग के पास बारिश के दौरान जर्जर मकान गिर गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
बारिश से हाल बेहाल: बरेली में जर्जर मकान गिरा... सड़कों पर जलभराव से आफत, घरों में भरा पानी; देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:57 PM IST
सार
बरेली में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते 24 घंटे में 68 मिमी बारिश हो चुकी है। मंगलवार को तड़के चार बजे से ही बारिश शुरू हो गई, जो दोपहर एक बजे बाद भी जारी रही। इससे शहर के कई इलाकों में जलभराव से स्थिति बिगड़ गई। निचले इलाकों के घरों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन