फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे हुई ड्राइवर-कंडेक्टर की मौत: केबिन में मिली लाशें, पास में थीं बोतलें; ठंड में शराब की जगह मेथनॉल पी गए?

Fri, 16 Jan 2026 05:22 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदपुर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 16 Jan 2026 05:22 PM IST
सार

फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों ने खाने के दौरान मेथनॉल नशीला पदार्थ लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। जांच में पता चला कि दिल्ली के प्रेम नगर निवासी चालक पुष्पेंद्र व अंबेडकर नगर निवासी कंडक्टर सुरेंद्र असम से मेथनॉल भरकर कैंटर उत्तराखंड के रुद्रपुर ले जा रहे थे। 

विज्ञापन
Dead bodies of driver and conductor carrying methanol found in cabin of tanker
टैंकर के केबिन में थी दोनों की लाश - फोटो : अमर उजाला

बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा के पास गुरुवार देर रात एक टैंकर के केबिन में चालक और कंडक्टर अचेत अवस्था में मिले। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों को केविन से निकाल कर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Dead bodies of driver and conductor carrying methanol found in cabin of tanker
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

केबिन में खाना और बोतलें मिलीं
पुलिस, फॉरेंसिक, सर्विलेंस टीम की जांच पड़ताल में पता चला कि कैंटर के केबिन में खाना और कुछ बोतलें मिलीं। जिसमें मेथनॉल व अन्य नशीले पदार्थ की ओवरडोज लेने से मौत की संभावना बताई जा रही है।

Dead bodies of driver and conductor carrying methanol found in cabin of tanker
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

असम से रुद्रपुर लेकर जा रहे थे टैंकर
दिल्ली के प्रेम नगर निवासी चालक पुष्पेंद्र व अंबेडकर नगर निवासी कंडक्टर सुरेंद्र असम से मेथनॉल भरकर कैंटर उत्तराखंड के रुद्रपुर ले जा रहे थे। फरीदपुर में टोल प्लाजा के पास गुरुवार को रुककर उन्होंने कैंटर की केबिन के अंदर खाना बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead bodies of driver and conductor carrying methanol found in cabin of tanker
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कैंटर से मेंथनॉल निकालकर दोनों ने पी लिया
पुलिस के अनुसार खाना के दौरान उन्होंने कैंटर से मेथनॉल निकालकर और अन्य किसी नशीले पदार्थ के साथ मिलाकर पी लिया। इसके बाद वह केबिन के अंदर ही सो गए। कोहरे में रोड पर खड़े वाहनों को पुलिस हटवा रही थी। इसी दौरान कैंटर को हटाने के लिए आवाज दी। किसी के ना आने से पुलिस ने केविन के अंदर देखा तो दोनों वेसुध अवस्था में पड़े थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed