फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली कार्निवल की धूम: बरेलीवासियों ने दिखाया अपना हुनर, बच्चों ने की जमकर मस्ती

Sun, 27 Oct 2024 10:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Oct 2024 10:04 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में अमर उजाला दिवाली कार्निवल में शहरवासियों ने अपना हुनर दिखाया। बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। जादूगर का जादू देखकर हर कोई दंग रह गया। दिवाली कार्निवल के तहत रविवार और सोमवार को भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन
Children had a lot of fun in Amar Ujala Diwali Carnival in Bareilly
Diwali Carnival - फोटो : अमर उजाला

बरेली में एक साल के लंबे इंतजार के बाद अमर उजाला दिवाली कार्निवल का शनिवार को धूमधाम से आगाज हुआ। डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर रंग-बिरंगी रोशनी में सराबोर शाम का हर कोई लुत्फ लेता नजर आया। बच्चों ने मंच पर प्रस्तुति देकर समा बांधा तो परिवार के साथ आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। अमर उजाला की ओर से आयोजित दिवाली कार्निवल का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार, डॉ. महेंद्र सिंह बासु व किसना ज्वेलर्स के उदित गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

Children had a lot of fun in Amar Ujala Diwali Carnival in Bareilly
Diwali Carnival - फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों ने दिखाया हुनर 
दिवाली कार्निवल के मंच पर शहरवासियों ने अपना हुनर दिखाया। बो स्कूल ऑफ ताइक्वांडो से आए रितिक व उनकी टीम ने हैरतअंगेज प्रस्तुति दी। छोटे बच्चों ने लकड़ी की प्लेट को किक मारकर तोड़ा। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
Children had a lot of fun in Amar Ujala Diwali Carnival in Bareilly
Diwali Carnival - फोटो : अमर उजाला

इन्होंने दी प्रस्तुति 
कार्यक्रम में कीर्ति, वेदिका ठाकुर, दीपांशु मौर्य, अंजुल राज, रितिका ठाकुर ने सोलो प्रस्तुति दी। वैभव मौर्य ने देश मेरे, तेरी शान से बढ़कर..., अंशिका ने एकदंताय..., आद्या कपूर ने आरंभ है प्रचंड..., सोनाक्षी चौधरी ने आज की रात...गाने पर नृत्य किया। नमहा उपाध्याय ने मैं काशी हूं... कविता का पाठ किया। विजेताओं समेत सभी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Children had a lot of fun in Amar Ujala Diwali Carnival in Bareilly
Diwali Carnival - फोटो : अमर उजाला

जादूगर को देखने उमड़ी भीड़
इंडिया गॉट टैलेंट में अपनी जादूगरी दिखा चुके अंकुर ने रूमाल से कबूतर, गुब्बारे से रंग-बिरंगे फूल, ताश के पत्तों की छतरी, कागज को रुपये में बदलने का करतब दिखाया तो दर्शक आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने बच्चे को मंच पर बुलाकर कान, नाक और मुंह से सिक्के निकालने का करतब दिखाया। अंत में जादूगर ने जब एक कपड़े के टुकड़े से तिरंगा निकाला और वंदे मातरम की धुन पर इसे फहराया तो दर्शक अपने स्थान पर खड़े हो गए।

विज्ञापन
Children had a lot of fun in Amar Ujala Diwali Carnival in Bareilly
Diwali Carnival - फोटो : अमर उजाला
घोड़े और ऊंट की सवारी का रहा क्रेज
मेले में बने किड्स जोन में बच्चों ने झूले का आनंद लिया। इसके बाद घोड़े और ऊंट की सवारी की। स्टॉल पर पहुंचकर लोग वाहन, आभूषण व अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त करते नजर आए। युवा अपने दोस्तों व परिवार के साथ इस लम्हे को कैमरे में कैद करते नजर आए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed