बरेली के सैलानी में मुख्य सड़क के दोनों किनारे बनीं करीब 400 दुकानों के बाहर अवैध कब्जों पर शनिवार को नगर निगम का बुलडोजर चला। नाले-नालियों के ऊपर का अवैध निर्माण गिराया गया। दो घंटे तक चली कार्रवाई में नालों पर डाले गए स्लैब व टिन शेड हटाए गए। इस कार्रवाई को शहर में हुए बवाल से जोड़कर देखा जा रहा है। बवाल में नामजद सर्वाधिक आरोपी और उनके मददगार इसी इलाके के रहने वाले हैं। हालांकि, नगर आयुक्त ने इसे निगम की रूटीन कार्रवाई बताया है।
UP News: बरेली में 400 दुकानों के बाहर अतिक्रमण पर चले बुलडोजर, इन इलाकों में भी होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:26 AM IST
सार
सैलानी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बुलडोजर से करीब 400 दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन