बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेखूपुर इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया साजिद घटनास्थल से इकलहरी मुजाहिदपुर होते हुए भागा था, जबकि उसका भाई जावेद कुछ आगे जाकर दूसरी ओर निकल गया।
मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई के मुताबिक, वह दो बच्चों की हत्या की सूचना पर घटनास्थल की ओर बढ़ रहे थे, तभी उन्हें मंडी समिति चौकी इंचार्ज चंद्रपाल सिंह ने मोबाइल पर सूचना दी कि दो बच्चों के हत्यारे साजिद और जावेद भीड़ से छूटकर गौरीशंकर मंदिर के नजदीक से इकलहरी मुजाहिदपुर की ओर भागे हैं।
2 of 14
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
इस पर उन्होंने अपनी सरकारी जीप इकलहरी मुजाहिदपुर की ओर दौड़ा दी। वह सिपाही आकाश कुमार, अंकित कुमार और सुरेंद्र सिंह के साथ जीप से इकलहरी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में सूचना मिली कि एक युवक जिसके कपड़ों पर खून लगा है, वह सिरसा दबरई के जंगल की ओर भाग रहा है।
3 of 14
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
दो पुलिसकर्मी मोटर साइकिल से उसके पीछे लगे हैं। इस पर वह भी सिरसा दबरई के जंगल में पहुंच गए। उन्होंने चौकी इंचार्ज चंद्रपाल सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि हत्यारोपी उनसे करीब 100 मीटर आगे है। वह उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह दौड़ता जा रहा है। इससे उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी साइड में लगाई और आवाज लगाकर उसे रोकने की कोशिश की।
4 of 14
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
टार्च की रोशनी में वह तमंचा लेकर भागता दिखाई दे रहा था। घेराबंदी के दौरान उसने गोली चलाई, जो इंस्पेक्टर के सीने पर जा लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने से वह बच गए। दूसरी गोली उनके पैर में लगी।
5 of 14
घायल इंस्पेक्टर, आरोपी साजिद का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। आगे जाकर देखा तो पता चला कि हत्यारोपी साजिद को गोली लग गई है और वह जमीन पर पड़ा है। उसे तुरंत उठाकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार दोपहर उसके भी शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।