फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इश्क में प्रेमशंकर बना निहाल: हिना बनी प्रियंका... पहले शादी फिर निकाह, अब धर्मांतरण में उलझी प्रेम कहानी

Wed, 21 Aug 2024 11:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 11:01 AM IST
विज्ञापन
boyfriend accused of forced conversion to her girlfriend family in Bareilly
प्रेमशंकर और हिना - फोटो : अमर उजाला

बरेली में प्यार की खातिर पहले हिना बी ने अपना धर्म परिवर्तन कर खुद को प्रियंका गुप्ता नाम दिया तो उसके प्रेमी प्रेमशंकर गुप्ता ने खुद को निहाल खान बना लिया। आरोप है कि जब कट्टरपंथी उसका खतना कराने पर अड़े तो वह भाग निकला। आईएमसी नेताओं ने जब महंत केके शंखधार की घेराबंदी की तो प्रेमशंकर सामने आ गया। उसने जो बताया उसे सुनकर अफसर भी चौंक गए। मामले में जांच सीओ प्रथम को दी गई है। 



सोमवार दोपहर बाद अगस्त्य मुनि आश्रम के महंत केके शंखधार के साथ जगतपुर निवासी प्रेमशंकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे तो अधिकारी जा चुके थे। रात में यह लोग फिर एसएसपी आवास पहुंचे और प्रेमशंकर ने अपने साथ हुए घटनाक्रम से संबंधित शिकायत व वीडियो साक्ष्य सौंपे। उसने बताया कि 11 जुलाई को उसने केके शंखधार के समक्ष हिना बी से विवाह किया था। हिना ने अपना नाम प्रियंका रखा।

Trending Videos
boyfriend accused of forced conversion to her girlfriend family in Bareilly
प्रेमशंकर और हिना - फोटो : अमर उजाला

वह दोनों लोग पूरनपुर जाकर रहने लगे। तब हिना के घरवालों ने कहा कि हमारी काफी बदनामी हो गई है। वह मुस्लिम धर्म अपना ले तो वे लोग रीति-रिवाज के मुताबिक हिना से उसकी शादी कर देंगे। उन लोगों ने दबाव बनाकर पीलीभीत की एक मजार पर प्रेमशंकर का धर्म परिवर्तन कराकर नाम निहाल रख दिया और हिना से निकाह करा दिया। उससे कुछ कागजों पर दस्तखत भी कराए। 

boyfriend accused of forced conversion to her girlfriend family in Bareilly
प्रेमशंकर और विवाह कराने वाले केके शंखधार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली और कुछ दिन पूरनपुर में भी रहा
प्रेमशंकर ने बताया कि निहाल नाम के साथ वह कुछ दिन दिल्ली व कुछ दिन पूरनपुर में रहा। सितारगंज में अपने माता-पिता के पास भी गया लेकिन हिना ने हंगामा किया तो लौट आया। हिना के परिजन फिर हावी हो गए और एक मौलवी को बुलाकर उसका खतना कराने पर अड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
boyfriend accused of forced conversion to her girlfriend family in Bareilly
हिना और प्रेमशंकर - फोटो : अमर उजाला

प्रेम शंकर के मुताबिक ससुरावालों ने कहा कि खतना के बाद ही सही में धर्म परिवर्तन माना जाएगा। तब प्रेमशंकर को भागना पड़ा। उसने एक ऑडियो पत्नी और अपने घरवालों को भेजा कि वह अब जीना नहीं चाहता। उसके परिजन अनहोनी की आशंका में पुलिस के पास गए तो हिना को दूसरे समुदाय के नेताओं ने बरगला दिया और इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। आरोप है कि एक्सीडेंट करके हत्या की योजना भी बनाई गई।

विज्ञापन
boyfriend accused of forced conversion to her girlfriend family in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पहले युवती के पक्ष से शिकायत आई थी। अब प्रेमशंकर पक्ष ने आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। दोनों मामलों की जांच सीओ प्रथम को देकर रिपोर्ट तलब की है। उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed