फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man body found behind car showroom suspected murder three names tattooed on his hand

बरेली: कार शोरूम के पीछे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; हाथ पर गुदे थे तीन नाम

Sun, 23 Aug 2026 10:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 23 Aug 2026 10:08 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज इलाके में रविवार को एक युवक का शव कार शोरूम के पीछे पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। उसके हाथ पर तीन नाम गुदे हुए थे। 

विज्ञापन
Young man body found behind car showroom suspected murder three names tattooed on his hand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज इलाके में रामपुर रोड स्थित कार शोरूम के पीछे गन्ने के खेत में रविवार को अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।

विज्ञापन


नंदोसी गांव के रंजीत यादव सुबह नौ बजे खेत में अपनी गन्ने की फसल देखने जा रहे थे। तभी उन्होंने स्कोडा कार एजेंसी के पीछे राजेंद्रनगर निवासी मुन्ना बाबू के खेत में शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनोद सिंह और सीओ द्वितीय नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों और आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हाथ पर गुदे थे तीन नाम
सीओ द्वितीय नितिन कुमार के मुताबिक, मृत युवक की उम्र करीब 35 साल लग रही थी। बाएं हाथ पर अंग्रेजी में सुखपाल, रोशनी व नीतू नाम गुदे थे। घटनास्थल से दो गिलास व शराब का खाली क्वार्टर भी बरामद होना बताया गया है। 

युवक ने काले रंग की कटी हुई लोअर और चेरी रंग की सैंडो बनियान पहनी हुई थी। उसके हाथ में कलावा बंधा था, जिससे उसके हिंदू का होने का अनुमान है। शरीर पर घिसटने जैसे निशान मिले हैं और हल्का खून भी लगा था। शव दो दिन पुराना लग रहा था।

पुलिस ने माना ट्रक स्टाफ
सीओ द्वितीय नितिन कुमार के मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्र में इन दिनों सैकड़ों ट्रक खड़े हैं। वे कांवड़ की वजह से लगा डायवर्जन हटने का इंतजार कर रहे हैं। इन ट्रकों के ड्राइवर व क्लीनर इसी इलाके में आराम फरमा रहे हैं। जिस खेत में शव मिला है, उसके पास नहर की पटरी है। 

नंदोसी के लोग भी इधर से निकलते हैं। यहां शाम ढले अक्सर इस तरह के लोग एकांत में शराब पार्टी करने चले आते हैं। पुलिस का मानना है कि ये युवक भी इनमें से एक हो सकता है। वह किरायेदार भी हो सकता है। वह स्थानीय होता तो ग्रामीण उसे जरूर पहचान लेते। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed