{"_id":"6a8aa7bf2a424b5c2c07987d","slug":"young-man-dies-a-month-after-love-marriage-body-found-hanging-in-bareilly-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: प्रेम विवाह के एक महीने बाद युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव, पत्नी ने बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: प्रेम विवाह के एक महीने बाद युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव, पत्नी ने बताई ये वजह
Sun, 23 Aug 2026 01:27 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:27 PM IST
सार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव नवदिया में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। वह वार्ड बॉय था। उसने एक महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फैजान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव नवदिया में रविवार सुबह 28 वर्षीय फैजान नाम के युवक का शव फंदे से लटका मिला। उसने करीब एक महीने पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वह परिवार से अलग रह रहा था। उसकी पत्नी जास्मीन ने बताया कि प्रेम विवाह के कारण फैजान के परिवार के लोग उससे संबंध रखने से इन्कार कर रहे थे। इसी बात को लेकर फैजान तनाव में था। पत्नी ने आत्महत्या की बात कही है।
विज्ञापन
Trending Videos
जास्मीन ने बताया कि वह लोग निकाह के बाद से अलग रह रहे थे। रात में शौहर खाना खाकर सोए थे। उसे भी अंदाजा नहीं था कि फैजान ऐसा कर लेंगे। सुबह वह जागी तो देखा कि फैजान का शव उसके दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका है। उसने तुरंत अपने मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- तोताराम की हुई रजिया: हरदोई की युवती ने बदला धर्म, बरेली में प्रेमी के साथ किया विवाह; तस्वीरें
यह भी पढ़ें- तोताराम की हुई रजिया: हरदोई की युवती ने बदला धर्म, बरेली में प्रेमी के साथ किया विवाह; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह को लेकर जांच शुरू कर दी है। फैजान के परिजन ने शव में सिर से खून निकलने की बात कहते हुए कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह को लेकर जांच शुरू कर दी है। फैजान के परिजन ने शव में सिर से खून निकलने की बात कहते हुए कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
वहीं जास्मीन ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि प्रेम विवाह के कारण फैजान के परिवार के लोग उससे संबंध रखने से इन्कार कर रहे थे। इस बात को लेकर फैजान तनाव में था। फैजान दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के रूप में काम करता था। फैजान की मां जीनत निशा का रो-रोकर बुरा हाल है।