{"_id":"666538c22ddb24f5a30dd0db","slug":"bareilly-weather-forecast-today-mausam-ki-jankari-temperature-reached-41-degrees-2024-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather: बरेली में पछुवा हवा से मौसम को चढ़ा बुखार, 41 डिग्री पहुंचा तापमान, सप्ताहभर पड़ेगी भीषण गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: बरेली में पछुवा हवा से मौसम को चढ़ा बुखार, 41 डिग्री पहुंचा तापमान, सप्ताहभर पड़ेगी भीषण गर्मी
अब चल रही पछुवा हवा से तापमान फिर से तपने लगा है। बरेली में शनिवार को पारा 40 के पार 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर शहरवासी तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े सहने को विवश रहे। सप्ताहभर राहत न मिलने का अनुमान है। रविवार सुबह को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस हुआ। अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। चिलचिलाती धूप के बीच सुबह 10 बजे ही गर्म हवा लोगों को परेशान करने लगी।
2 of 5
भीषण गर्मी कर रही बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शुक्रवार शाम को पुरवा हवा का प्रवेश थमा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी युक्त हवा के मिलन से तापमान में गिरावट हुई थी।
3 of 5
धूप से बचने के लिए गमछा से सिर ढककर स्कूटी चलाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिन इलाकों में अनुकूल माहौल बना वहां आंधी के साथ बारिश भी हुई। तो कहीं खंडवर्षा की स्थिति बनी रही, लेकिन अब पश्चिमी हवा चलने से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हुआ। गर्म हवा का प्रवेश होने से तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़त का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गर्मी से बचाव के लिए पंखा लेकर जाते युवक
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह ही तेज धूप होने से पारा 34 डिग्री जा पहुंचा था। सुबह 11 बजे तक 38 डिग्री और एक घंटे बाद 40 डिग्री जा पहुंचा। दोपहर दो बजे 42 डिग्री पर जा टिका। यह स्थिति शाम चार बजे तक रही। पारा 41.0 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, रात का पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जातीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन में 7.7 डिग्री सेल्सियस चढ़ा न्यूनतम पारा
शाहजहांपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दो दिन में न्यूनतम तापमान में 7.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से लोग रात में भी गर्मी से राहत नहीं पा रहे हैं। दिन में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।