बरेली शहर में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने रविवार को 22 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इनमें से 16 लोगों पर बवाल करने और छह पर मौलाना तौकीर रजा खां की गिरफ्तारी के बाद लोगों को भड़काने का आरोप है।
मौलाना तौकीर रजा समेत कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। संदिग्ध 26 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार को भीड़ की ओर से किए गए पथराव और फायरिंग में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
2 of 12
बरेली में बवाल के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, किला, कैंट व प्रेमनगर थाने में एक-एक एफआईआर दर्ज कर 125 लोगों को नामजद किया गया है। तीन हजार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
3 of 12
बरेली में बवाल के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसी सिटी ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया तो वे माफी मांगते हुए सामने आए। ज्यादातर आरोपी नौजवान हैं। बवाल का कारण पूछने पर बोले कि वे बहकावे में आ गए थे। अब जीवन में कभी ऐसा नहीं करेंगे। आरोपियों में चक महमूद निवासी मोईन उर्फ चोटीकटवा के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर चुका है।
4 of 12
बरेली में बवाल के बाद गिरफ्तारी आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
76 लोग पुलिस के रडार पर, इनमें चार पार्षद
प्रशासन की मनाही के बावजूद भीड़ को खलील स्कूल तिराहे की ओर भेजने में सात थाना क्षेत्र के पांच पार्षद सहित 77 लोगों की भूमिका सामने आई है। एक पार्षद को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब चार पार्षदों सहित 76 लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
5 of 12
बरेली में बवाल के बाद पड़ीं प्रदर्शनकारियों की चप्पलें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एससी सिटी ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया तो वे माफी मांगते हुए सामने आए। ज्यादातर आरोपी नौजवान हैं। बवाल का कारण पूछने पर बोले कि वे बहकावे में आ गए थे। अब जीवन में कभी ऐसा नहीं करेंगे। आरोपियों में चक महमूद निवासी मोईन उर्फ चोटीकटवा के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर चुका है।