फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली बवाल: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, अफसरों ने किया रूट मार्च; 25 नवंबर तक धारा 163 लागू

Mon, 29 Sep 2025 10:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 10:55 AM IST
सार

बरेली में बवाल के बाद पुलिस प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। आगामी त्योहार और सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले में 25 नवंबर तक धारा 163 लागू की है। इससे अब किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या इससे अधिक संख्या में लोग एकत्र नहीं होंगे।

विज्ञापन
Bareilly violence Drones monitor sensitive areas Section 163 imposed until 25th November in Bareilly
पुलिस अफसरों ने किया रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला

बरेली में बवाल के तीसरे दिन रविवार को शहर के हालात काफी हद तक सामान्य रहे। कुछ इलाकों से भीड़ जुटने की अफवाहें आती रहीं, लेकिन कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं रही। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई। एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक ने पुलिस, पीएसी और आरएएफ के साथ शाम को कुतुबखाना, सैलानी, ईंट पजाया, श्यामगंज, खलील स्कूल तिराहा, आलमगिरीगंज, बिहारीपुर सहित अन्य इलाकों में रूट मार्च किया। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों और दुकानदारों से बात कर किसी भी किस्म की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। वहीं जिले में 25 नवंबर तक धारा 163 लागू की गई है। 

Bareilly violence Drones monitor sensitive areas Section 163 imposed until 25th November in Bareilly
दरगाह आला हज़रत वाली गली में पैदल मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बढ़ी सख्ती, 25 नवंबर तक जिले में धारा 163 लागू
बरेली में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने 25 नवंबर तक के लिए जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। इससे अब किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या इससे अधिक संख्या में लोग एकत्र नहीं होंगे। इस प्रतिबंध से सरकारी कार्यालयों को दूर रखा है। 

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: 55 कॉल कर 1600 उपद्रवियों को जुटाने वाला नदीम गिरफ्तार, मौलाना के करीबी के होटल और दो बरातघर सील
Bareilly violence Drones monitor sensitive areas Section 163 imposed until 25th November in Bareilly
पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की - फोटो : अमर उजाला

चार सुपर जोन में बंटा जिला 
एडीएम सिटी ने कहा कि व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध संबंधित थाना प्रभारी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। जिले की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर एक एडीएम, सात एसडीएम मंडल के अलग-अलग जिले से बुलाए गए हैं। जिले को चार सुपर जोन, आठ जोन और 31 सेक्टरों में बांटकर एडीएम स्तर के चार, एसडीएम स्तर के 16 और 62 अन्य अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 102 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly violence Drones monitor sensitive areas Section 163 imposed until 25th November in Bareilly
बवाल के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बवाल के मामले में 22 और आरोपी गिरफ्तार 
आई लव मोहम्मद के समर्थन में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने रविवार को आईएमसी नेता नदीम सहित 22 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 16 लोगों पर बवाल करने और 6 पर मौलाना तौकीर रजा खां की गिरफ्तारी के बाद लोगों को भड़काने का आरोप है। उधर, बरेली विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने तौकीर के करीबी आरिफ के एक होटल और दो बरातघर को सील कर दिया है। 

विज्ञापन
Bareilly violence Drones monitor sensitive areas Section 163 imposed until 25th November in Bareilly
एसबीआई का एटीएम - फोटो : अमर उजाला

एटीएम हुए खाली, उधारी से चलाया काम
बवाल के बाद इंटरनेट सेवा बंद होने से डिजिटल पेमेंट ठप रहा। ग्राहक नगदी से ही काम चलाते रहे। रविवार दोपहर तक राजेंद्रनगर, पीलीभीत रोड, कर्मचारी नगर, प्रेम नगर, श्यामगंज समेत कई इलाकों के एटीएम भी खाली हो गए। कर्मचारी नगर निवासी आदर्श, विनीत ने बताया कि वे प्रेमनगर, जनकपुरी के कई एटीएम तक गए, पर कैश नहीं मिला। बता दें कि शनिवार, रविवार को बैंक बंद थे, लिहाजा रकम रिफिल न होने से एटीएम खाली हुए। जहां कैश डिपॉजिट मशीन लगी थी, वहीं नकदी मिली। कचहरी रोड के एसबीआई एटीएम हब में लोगों को डिपॉजिट मशीन से कैश मिला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed