आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार रात 10:20 बजे वीडियो जारी कर कहा है कि वह अब तक नजरबंद हैं। उन्होंने मुसलमानों को मुबारकबाद पेश करते हुए घटना को साजिश करार दिया। मौलाना ने कहा कि मैं आशिकाने रसूल को मुबारकबाद पेश करता हूं। ऐसे खतरनाक समय में इश्क-ए रसूल के नाम पर आप लोग आए। हमने अमन का रास्ता इख्तियार किया था।
2 of 13
बरेली में बवाल के बाद पड़ीं प्रदर्शनकारियों की चप्पलें और बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'यह मामला जितना दबाया जाएगा, उतना ही उभरेगा'
मौलाना ने कहा कि "मैं वहां जाता, नमाज पढ़ता और ज्ञापन देकर लोगों को घर भेज देता, पर हमेशा की तरह मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया"। उनके पीछे झूठे लेटरपैड पर उनके नाम से बयान जारी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई।
3 of 13
बरेली में पथराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैं अभी तक नजरबंद हूं, गिरफ्तारी का भी है अंदेशा
मौलाना ने कहा कि मैं अभी तक नजरबंद हूं। बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है और अंदेशा है कि गिरफ्तार किया जाएगा। एकतरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी। मुसलमानों ने नहीं, पुलिस ने अमन को नुकसान पहुंचाने का काम किया है।
4 of 13
मौलाना तौकीर रजा
- फोटो : अमर उजाला
मुसलमानों ने कोई पत्थर नहीं चलाया है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को बवाल का जिम्मेदार बताया। कहा कि दंगा नहीं हो सका तो पुलिस-प्रशासन ने मुसलमानों पर यह फसाद थोपा है। अगर मैं गिरफ्तार होता हूं तो भी मुल्क के लिए, शहर के लिए और कौम के लिए ऐसे काम करता रहूंगा।
5 of 13
बरेली में बवाल के बाद चेतावनी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली में बवाल: पथराव-फायरिंग में 22 पुलिसकर्मी घायल, 30 आरोपी हिरासत में
बरेली में आई लव मोहम्मद के समर्थन में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर शुक्रवार को जुटी भीड़ मौलाना के नदारद रहने से अराजक हो गई। बवालियों ने खलील स्कूल तिराहे के पास दुकानों व वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। नावल्टी चौराहा पर पुलिस टीम पर पथराव और श्यामगंज में फायरिंग की।