फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly News: तीन हत्याओं से लाल हुई रामगंगा कटरी, खून के निशान बयां कर रहे खौफनाक वारदात की कहानी

Fri, 13 Jan 2023 01:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Jan 2023 01:28 PM IST
विज्ञापन
bareilly triple murder traces of blood found in the farms at katri
कटरी में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा की कटरी में बुधवार को फायरिंग करने के बाद सुरेश प्रधान भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटनास्थल से रामगंगा किनारे तक खून के निशान अमर उजाला टीम को मिले। यहां तक कि जूते, घड़ी, टोपी, भाला और डंडे दूसरे दिन भी मौके पर पड़े थे। पुलिस को अंदेशा है कि सुरेश प्रधान बदायूं या मुरादाबाद के किसी अस्पताल में गुपचुप इलाज करा रहा है। कई लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सुरेश की तलाश में आठ टीमें जुटी हैं। 



जमीन कब्जाने के लिए वर्चस्व कायम रखने के लिए रायपुर हंस निवासी सुरेश प्रधान ने बुधवार को 30 से अधिक साथियों को ले जाकर रामगंगा के उस पार फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई और तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वर्चस्व की लड़ाई में हाथ में कांता व तलवार लगने से सुरेश प्रधान गंभीर रूप से घायल हैं। 

bareilly triple murder traces of blood found in the farms at katri
आरोपी सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि साथी सुरेश प्रधान को चारपाई पर उठाकर नदी के रास्ते ही निकल गए। घटनास्थल से करीब पौन किमी दूर तक दूसरे दिन भी खून के निशान इसकी गवाही दे रहे थे। खून से सना जूता, घड़ी जैसी कई चीजें मौके पर पड़ी थीं। बताया गया है कि स्टीमर से रामगंगा पार कर प्रधान अपने गांव रायपुर हंस पहुंचा और वहां से उसे कहीं इलाज के लिए ले जाया गया।
bareilly triple murder traces of blood found in the farms at katri
स्टीमर में लाठियां और हथौड़ा - फोटो : अमर उजाला

स्टीमर में मिलीं लाठियां और हथौड़ा

हिस्ट्रीशीटर सुरेश प्रधान जिस स्टीमर से वारदात को अंजाम देने गया था, पुलिस ने रायपुर हंस दिशा के रामगंगा तट से उसे बरामद कर लिया है। स्टीमर में आरोपी घायल अवस्था में आए थे, जिसकी वजह से उसमें खून भी पड़ा था। लगभग आधा दर्जन से अधिक लाठियां रखी थीं। एक भारी हथौड़ा भी रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
bareilly triple murder traces of blood found in the farms at katri
घटनास्थल पर पड़ी घड़ी - फोटो : अमर उजाला

शवों के पोस्टमार्टम कराए गए तो हत्यारों की बर्बरता की कहानी सामने आई। बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े दस बजे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चली। गुल मोहम्मद का पोस्टमार्टम शाम को हुआ। उसके सिर में बाएं तरफ व गर्दन के पास धारदार हथियार से वार किए गए थे। गर्दन की नसें कटने और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई। देर रात परमिंदर के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो उसका पेट और सीना गोलियों से छलनी मिला। देवेंद्र को दो गोली लगी थीं। एक गोली उसका भेजा उड़ा गई तो दूसरी कंधे में लगी। इनमें से एक कारतूस का कैप भी शरीर में फंसा मिला। 

विज्ञापन
bareilly triple murder traces of blood found in the farms at katri
परमिंदर के परिजनों के छलके आंसू - फोटो : अमर उजाला

परमिंदर का शव देख फफके पिता

सरदार परमवीर सिंह के साथ परमिंदर के पिता दलजीत सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के साहनपुर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि परमिंदर यहां सच की खोज एकेडमी में ग्रंथी की शिक्षा लेने आया था। देवेंद्र के परिवार से कोई नहीं आया था। परमवीर सिंह ने बताया कि देवेंद्र की मां का निधन हो चुका है। जबकि पिता गंभीर बीमार हैं। इसलिए परमवीर ही उसके अभिभावक के तौर पर हैं। तीसरे घायल सुरेंद्र सिंह की हालत ठीक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed