{"_id":"5f9f885bf387944f301456eb","slug":"bareilly-teacher-murder-case-father-in-law-and-wife-planned-whole-plot-before-crime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी से नाराज थे अवधेश, ससुर ने रची थी खौफनाक हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी से नाराज थे अवधेश, ससुर ने रची थी खौफनाक हत्या की साजिश
Mon, 02 Nov 2020 09:53 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
bareilly lecturer murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में शिक्षक अवधेश कुमार की हत्या में शामिल पप्पू जाटव को रविवार को बरेली जिला जेल भेज दिया गया। विनीता व अन्य हत्यारोपियों की तलाश को बरेली लौट चुकी पुलिस टीम दोबारा फिरोजाबाद जाएगी। चार नवंबर को शेर सिंह उर्फ चीकू की फिरोजाबाद सीजेएम कोर्ट में बी वारंट पर सुनवाई है। उसे बरेली लाया जा सकता है।
bareilly lecturer murder
- फोटो : अमर उजाला
एटा के जिरौली खुर्द निवासी अखंड प्रताप सिंह उर्फ पप्पू जाटव की भी अवधेश कुमार की हत्या में संलिप्तता सामने आई थी। जेल भेजे जा चुके हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू के साथ उसने भी हत्या व लाश ठिकाने लगाने में मदद की थी। वह दिल्ली फरार हो गया था।
bareilly lecturer murder
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को इज्जत नगर पुलिस की टीम उसे पकड़ लाई थी। पुलिस उसे शिक्षक के घर ले गई और घटना को रीक्रिएट करके देखा। पप्पू ने बताया कि हत्या के बाद से ही विनीता और उसके परिवार से उसका मतलब नहीं रहा था। पूरी योजना विनीता के पिता रिटायर सैन्यकर्मी अनिल ने बनाई थी और खुद फिरोजाबाद में ही रुक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
bareilly lecturer murder
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि विनीता जिक्र कर रही थी कि अवधेश उससे नाराज चल रहा था और अपनी संपत्ति का उत्तराधिकारी अपनी मां व भाई को बनाना चाहता था। वह ऐसा न कर सके, इसलिए सुपारी देकर अवधेश की हत्या करा दी गई।
विज्ञापन
bareilly lecturer murder
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि लग्जरी जिंदगी की आदि विनिता ने पांच लाख की सुपारी देकर पति अवधेश जादौन की हत्या करवा दी थी। हत्या की सुपारी लेने वाले चीकू ने बताया था कि शिक्षक की हत्या के लिए उसकी पत्नी विनीता देवी, साली ज्योति, ससुर अनिल फौजी, साला प्रदीप ने उसे पांच लाख रुपये दिए थे।