फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली का सीरियल किलर: 25 किमी में 1500 CCTV और सर्विलांस फेल, अंतत: मुखबिर ही आए काम; ऐसे चला पुलिस का ऑपरेशन

Sat, 10 Aug 2024 01:45 PM IST
शाहरुख खान अमित सक्सेना, अमर उजाला, बरेली
अमित सक्सेना, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Aug 2024 01:45 PM IST
सार

बरेली में महिलाओं की हत्या करने वाला साइको सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सौतेली मां के सितम और पत्नी की बेवफाई के बाद साइको महिलाओं से करने नफरत लगा। साइको किलर ने छह महिलाओं की हत्या की वारदातें कबूल कर ली हैं। पुलिस को स्केच से मदद मिली।

विज्ञापन
Bareilly Serial Killer Kuldeep 1500 CCTV cameras and surveillance failed, finally informers came to rescue
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
बरेली के शाही और शीशगढ़ इलाके में महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुलदीप गंगवार नवाबगंज इलाके का रहने वाला है। उसने छह महिलाओं की हत्या की बात कबूल की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सौतेली मां के सितम और पत्नी के दूसरे व्यक्ति से शादी करने के बाद कुलदीप महिलाओं से नफरत करने लगा था। इसी वजह से वह वारदातें कर रहा था।

Bareilly Serial Killer Kuldeep 1500 CCTV cameras and surveillance failed, finally informers came to rescue
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
बरेली के शाही क्षेत्र में एक के बाद एक महिलाओं की हत्या का शासन ने संज्ञान लिया तो पुलिस ने तकनीक के प्रयोग में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके लिए खर्च भी खूब किया, पर आरोपी न तो मोबाइल फोन का प्रयोग करता था, न ही सड़क मार्ग से निकलता था।
Bareilly Serial Killer Kuldeep 1500 CCTV cameras and surveillance failed, finally informers came to rescue
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में उसे खालिस पुलिसिंग से ही पकड़ा जा सका। सटीक मुखबिरी ने ही खुलासे की डगर आसान की। उम्मीद है कि अब शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में फैली दहशत पर लगाम लग जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Serial Killer Kuldeep 1500 CCTV cameras and surveillance failed, finally informers came to rescue
हत्यारोपी को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सिरफिरे को पकड़ने के लिए प्रधानों व संभ्रांत लोगों के सहयोग से पुलिस ने शाही के इर्द-गिर्द 25 किमी इलाके में 1500 सीसीटीवी कैमरे लगवाए।
विज्ञापन
Bareilly Serial Killer Kuldeep 1500 CCTV cameras and surveillance failed, finally informers came to rescue
साइको किलर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
इनमें से 600 कैमरे तो एक खास दायरे में उन स्थानों पर लगाए गए, जहां से आवाजाही ज्यादा रहती है। आसपास के मोबाइल टावरों के रेंज में आने वाले 1.5 लाख मोबाइल नंबरों का डाटा निकाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed