फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सीरियल किलर' के खुलासे पर सवाल: अनीता के परिजन बोले- पुलिस की कहानी झूठी; बताईं चौंकाने वाली बातें

Sun, 11 Aug 2024 11:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Aug 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
bareilly serial killer case victim family claim police story is false
आरोपी कुलदीप, अनीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बरेली जिले में सिलसिलेवार तरीके से हुईं छह महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार करने के बाद जो खुलासा किया है, उस पर मृतका अनीता देवी के परिजनों को यकीन नहीं है। उन्होंने बरामदगी में दिखाए गए सामान पर सवाल उठाए हैं। हौसपुर गांव निवासी सोमपाल (अनीता देवी के पति) का कहना है कि पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है, वह मानसिक रूप से कमजोर है। 



सोमपाल ने कहा कि अनीता की हत्या उसी ने की है, इस पर हमें यकीन नहीं है। हमने शक के आधार पर जिन लोगों के नाम बताए थे, पुलिस ने आज तक उनमें से किसी से पूछताछ तक नहीं की। अनीता के पुत्र राजीव ने बताया कि पुलिस ने जो आधार कार्ड आरोपी के पास होना बताया है, वह उनकी मां के शव के पास पड़ी थैली से उसी दिन मिला था, जिस दिन उनकी हत्या हुई थी। पुलिस ने हमें आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिंदी का पैकेट, फटा हुआ ब्लाउज दिखाया था।

bareilly serial killer case victim family claim police story is false
अनीता के परिजन - फोटो : अमर उजाला
सोमपाल ने बताया कि जिन दबंगों के नाम उन्होंने हत्या में आरोपी के तौर पर बताए थे, वह उनको गांव से भगाने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो खुलासा किया है, उससे वह संतुष्ट नहीं हैं। 
bareilly serial killer case victim family claim police story is false
अनीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

दो जुलाई को मिला था अनीता का शव 
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हौसपुर निवासी सोमपाल की पत्नी 46 वर्षीय अनीता देवी की हत्या दो जुलाई को हुई थी। उनका शव शाही थाना क्षेत्र के बुझिया जागीर के खेतों में पड़ा मिला था। वह घर से थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव खिरका अपने मायके गई थीं और अगले दिन वहां से अपने गांव हौसपुर लौट रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bareilly serial killer case victim family claim police story is false
अनीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देर शाम उनका शव बरामद हुआ था। उनके गले में भी साड़ी से फंदा कसा हुआ था। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुलदीप को घटनास्थल पर ले जाया गया। उसने अनीता की हत्या की बात कबूल की थी, लेकिन अनीता के परिजनों पर पुलिस की कहानी पर यकीन नहीं है। 
विज्ञापन
bareilly serial killer case victim family claim police story is false
पुलिस का दावा- आरोपी ने छह कत्ल कबूले - फोटो : अमर उजाला
धानवती और दुलारो के परिवार ने जताया भरोसा 
खरसैनी गांव की दुलारो देवी अकेली ही घर में रहती थीं। उनके गांव के प्रधान रामऔतार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के खुलासे पर उन्हें कोई शक नहीं है। कुलछा गांव निवासी धानवती की हत्या के मामले में पति प्रेमराज मौर्य ने बताया कि उन्हें पुलिस के खुलासे पर विश्वास है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed