फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly Serial Killer: चार हत्यारोपियों के लिए खुल सकती है राहत की राह, पुलिस के पास हैं ये विकल्प

Sun, 11 Aug 2024 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Aug 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Serial Killer path of relief may open for four murder accused police has many options
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
बरेली के शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में हुई महिलाओं की हत्या को लेकर नए सिरे से पड़ताल की जाएगी। पुराने तीन मामलों में चार आरोपी जेल की हवा खा चुके हैं। फिलहाल, सभी जमानत पर हैं। पुलिस उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। इन मामलों में भी साइको किलर कुलदीप गंगवार की भूमिका मिली तो पुलिस कोर्ट में पैरवी कर आरोपियों को राहत दिला सकती है।
Bareilly Serial Killer path of relief may open for four murder accused police has many options
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
छह महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याओं का खुलासा कर शुक्रवार को आरोपी साइको सीरियल किलर कुलदीप को जेल भेजा गया था। इलाके में कुल 11 महिलाओं की हत्या हुई थी। इनमें से तीन मामलों में चार्जशीट लग चुकी है। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था। 

Bareilly Serial Killer path of relief may open for four murder accused police has many options
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
सेवा ज्वालापुर निवासी वीरावती की हत्या के मामले में 65 वर्षीय मिश्रीलाल को जेल भेजा गया था। कुसुमा देवी की हत्या में रम्पुरा के राजेश व वीरपाल जेल भेजे गए थे। वहीं, शांति देवी की हत्या को संपत्ति विवाद मानकर पुलिस ने उन्हीं के बेटे तोताराम के खिलाफ चार्जशीट लगाकर जेल भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Serial Killer path of relief may open for four murder accused police has many options
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
अब कुलदीप की गिरफ्तारी और सभी मामलों में हत्या का तरीका एक जैसा होने से पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों व उनके परिजनों में उम्मीद जगी है। पुलिस भी नये सिरे से समीक्षा व कोर्ट में पैरवी करके इन्हें राहत दिला सकती है।

विज्ञापन
Bareilly Serial Killer path of relief may open for four murder accused police has many options
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
इस तरह राहत दे सकती है पुलिस
बरेली बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के मुताबिक कई बार पुलिस जल्दबाजी या दबाव में गलत आरोपियों को जेल भेज देती है। सही स्थिति सामने आने पर उसके पास सुधार के विकल्प भी रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed