फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं दुष्कर्म और हत्या कांड: धर्मस्थल में गुम हो गईं महिला की चीखें, पुजारी और चेलों ने पार कीं दरिंदगी की सारी हदें

Wed, 06 Jan 2021 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Jan 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
Badaun gang rape and murder case woman gang-raped in shrine People did not even hear the screams of woman
budaun Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती इलाके के एक धर्मस्थल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके साथ मारपीट की गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि आसपास के लोगों ने उसकी चीखें तक नहीं सुनीं, जबकि धर्मस्थल गांव के नजदीक है। वहीं कुछ दूरी पर लोगों के घर बने हुए हैं। उन्हें महिला की चीखें सुनाई देना तो दूर उसके कुएं में गिरने के बारे में तक में नहीं सुना।
Badaun gang rape and murder case woman gang-raped in shrine People did not even hear the screams of woman
Badaun gang rape and murder case - फोटो : अमर उजाला
धर्मस्थल पर सिर्फ पुजारी सत्यनारायण दास रहते हैं। वहीं बराबर में वेदराम और यशपाल के खेत हैं। ग्रामीणों के मुताबिक ये दोनों सत्यनारायण दास के चेले हैं, जो अक्सर धर्मस्थल पर बैठकर अपना समय बिताते हैं। पुजारी ने महिला के कुएं में गिरने की कहानी बनाकर इन्हीं दोनों आरोपियों को मदद के लिए बुलाने की बात कही थी। 
 
Badaun gang rape and murder case woman gang-raped in shrine People did not even hear the screams of woman
यही है वो कुआं - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा महिला के साथ क्या हुआ किसी को पता नहीं था? इसके बावजूद थाना पुलिस पुजारी ने जो कहानी बनाई, उसे ही आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही थी। एक बार भी यह नहीं सोचा गया कि आखिर महिला की ऐसी हालत कैसी हुई। इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया था कि उन्होंने महिला कांस्टेबल से महिला का शरीर दिखवाया था, लेकिन उसके शरीर पर ऐसा कोई चोट का निशान नहीं मिला। इंस्पेक्टर की इस लापरवाही ने पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun gang rape and murder case woman gang-raped in shrine People did not even hear the screams of woman
इसी कोठरी में है कुआं - फोटो : अमर उजाला
...प्राइवेट पार्ट में ठूंसा गया था कपड़ा और रुई
धर्मस्थल के पुजारी पर ये अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वह महिला के साथ दुष्कर्म कर सकता है, लेकिन वह तो दरिंदा निकला। उसके दोनों चेलों ने भी दरिंदगी की हदें पार कर दीं। महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई थी। इससे उसका खून बहने लगा। खून रोकने के लिए उसके गुप्तांग में कपड़ा और रुई ठूंस दी थी। हालांकि महिला के सारे कपड़े खून से लथपथ मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी यही बयां कर रही है।
विज्ञापन
Badaun gang rape and murder case woman gang-raped in shrine People did not even hear the screams of woman
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
वीडियो ने कर दी आरोपों की पुष्टि
दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में भले ही पुलिस, पुजारी व दो अन्य आरोपियों को दोषी नहीं मान रही थी, लेकिन सोमवार को सामने आए वीडियो ने जुर्म की पुष्टि कर दी। पुजारी ने बयान दिया था कि वह धर्मस्थल पर था। महिला आई थी, लेकिन वह कुएं में गिर गई। इससे उसने दो लोगों को बुलाया और चंदौसी ले गए, लेकिन उसे वापस घर छोड़ने वाली बात हजम नहीं हुई। जब महिला की हालत इतनी गंभीर थी तो उसे वापस क्यों लाया था? इसके अलावा पुजारी ने महिला को जिस कुएं में गिरने की बात कही थी, वो कुआं एक टीनशेडनुमा कोठरी में है। उसकी दीवार और धर्मस्थल की दीवार लगी हुई हैं। वह कोई आम रास्ता नहीं है, जहां से कोई गुजरते समय गिर जाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed