{"_id":"62a5a334c6958d5a0c6beef3","slug":"ba-student-suicide-posted-six-stories-on-instagram-before-committing-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankit Suicide: इंस्टा के छह पोस्ट में छिपी है अंकित के खौफनाक कदम की हकीकत, मां बोली- काश मुझे कुछ बता देता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankit Suicide: इंस्टा के छह पोस्ट में छिपी है अंकित के खौफनाक कदम की हकीकत, मां बोली- काश मुझे कुछ बता देता
Sun, 12 Jun 2022 02:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
BA Student Suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के पीलीभीत जिले की कोतवाली बीसलपुर के गांव खांडेपुर के रहने वाले बीए के छात्र ने इंस्टाग्राम पर लगातार छह पोस्ट करने के बाद जहर खाकर जान दे दी। परिवार का कहना है कि पढ़ाई को लेकर पिता की डांट के बाद छात्र ने यह कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया पर रास्ते में ही छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद छात्र की पोस्ट चर्चा का विषय बनी हैं। पुष्प कुमार का 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बरेली के एक कॉलेज में बीए का छात्र था। अंकित के चाचा पवन पटेल ने बताया कि अंकित का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह नौ बजे उसके पिता ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर अंकित बीसलपुर चला आया और बस स्टैंड के पास सुबह 11 बजे उसने जहर खा लिया।
BA Student Suicide
- फोटो : अमर उजाला
अंकित की मां माया देवी के लिए यह जज्बात और उससे उपजे दर्द के बेइंतहा तक हो जाने का अंजाम है। उनकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। माया देवी बार-बार यही कह रहीं थीं - कहां गया मेरे कलेजे का टुकड़ा। कोई तो उसे वापस बुलाओ। मैं उसके बिना कैसे रहूंगी। इसके साथ ही वह तेजी से रोने लगीं तो साथ में बैठी पड़ोस की महिलाओं ने उन्हें संभाला।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
धीरज दिलाया तो वह बोलीं - पता नहीं अंकित ने अचानक इतना आत्मघाती कदम कैसे उठा लिया। माया देवी का कहना था अंकित अपने पिता से भले ही कुछ छुपा लेता हो लेकिन उनसे कुछ नहीं छुपाया। खुद की जान देने की बात कब उसके दिमाग में आई और उसने कब क्या सोचा, इससे बेखबर रहीं। वह हमेशा उसके मन का ही खाना बनाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
BA Student Suicide
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम पर उसके 1441 फॉलोअर्स हैं। अंकित ने जहर खाने के पहले 16 घंटों में पांच स्टोरी शेयर की। पहली स्टोरी गुरुवार को देर शाम 8 बजे, दूसरी रात 9 बजे और तीसरी स्टोरी रात 10 बजे शेयर की। शुक्रवार को चौथी स्टोरी सुबह 7 बजे, पांचवी 9 बजे और आखिरी स्टोरी दोपहर 10 बजे शेयर की। दोपहर 12 बजे जहर खा लिया।
विज्ञापन
BA Student Suicide
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम की छह स्टोरी
अंकित ने मौत से पहले इंस्टाग्राम पर अपनी बात कहने का प्रयास करते हुए कई स्टोरी वायरल की थीं। पहली स्टोरी में उसने लिखा मूड ऑफ है, बहुत ज्यादा
परेशान हूं जिंदगी से, कल जा रहा हूं भगवान के पास। दूसरी स्टोरी में दिखाया जा रहा है कि एक युवक पेड़ के पास बैठा है। लव सांग बज रहा है और युवती कह रही है कि कहीं एक दिन ऐसा न हो जाए कि तुम मुझे ढूंढते रह जाओ और युवक को धक्का दे देती है मगर युवक मृत मिलता है।
अंकित ने मौत से पहले इंस्टाग्राम पर अपनी बात कहने का प्रयास करते हुए कई स्टोरी वायरल की थीं। पहली स्टोरी में उसने लिखा मूड ऑफ है, बहुत ज्यादा
परेशान हूं जिंदगी से, कल जा रहा हूं भगवान के पास। दूसरी स्टोरी में दिखाया जा रहा है कि एक युवक पेड़ के पास बैठा है। लव सांग बज रहा है और युवती कह रही है कि कहीं एक दिन ऐसा न हो जाए कि तुम मुझे ढूंढते रह जाओ और युवक को धक्का दे देती है मगर युवक मृत मिलता है।