{"_id":"62a557d2b0d4a731c9273be2","slug":"ba-student-committed-suicide-by-consuming-poison-by-posting-six-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BA Student Suicide: इंस्टाग्राम पर गाना चलाया-मैनू माफ करिए मां मेरी...मैं इस जन्म में तेरा हो न पाया, और बीए के छात्र ने खत्म कर ली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BA Student Suicide: इंस्टाग्राम पर गाना चलाया-मैनू माफ करिए मां मेरी...मैं इस जन्म में तेरा हो न पाया, और बीए के छात्र ने खत्म कर ली जिंदगी
Sun, 12 Jun 2022 10:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
BA Student Suicide
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम पर लगातार छह पोस्ट करने के बाद बीए के छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। चर्चा प्रेम प्रसंग में अवसाद के बाद आत्महत्या की है पर परिवार का कहना है कि पढ़ाई को लेकर पिता की डांट के बाद छात्र ने यह कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया पर रास्ते में ही छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आखिरी पोस्ट में उसने लिखा- सॉरी मम्मी-पापा मैं जा रहा हूं। इसके साथ ही गीत बज रहा है, मैनू माफ करिए मां मेरी... मैं इस जन्म में तेरा हो न पाया। कोतवाली बीसलपुर के गांव खांडेपुर निवासी अंकित कुमार (20) बरेली के एक कॉलेज में बीए का छात्र था। अंकित के चाचा पवन पटेल ने बताया कि अंकित का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह नौ बजे उसके पिता ने उसे डांट दिया।
Trending Videos
BA Student Suicide
- फोटो : अमर उजाला
इससे नाराज होकर अंकित बीसलपुर चला आया और बस स्टैंड के पास सुबह 11 बजे उसने जहर खा लिया। जानकारी होने पर उसे बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया।
BA Student Suicide
- फोटो : अमर उजाला
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब तीन बजे जिला अस्पताल में डाक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BA Student Suicide
- फोटो : अमर उजाला
हम गमजदा हैं...हमें थाम लो। सुबह तुम्हारी ही सही, हमें शाम दो। यह जज्बात और उससे उपजे दर्द के बेइंतहा तक हो जाने का अंजाम है। सोशल मीडिया की मायावी दुनिया में अंकित करीब 16 घंटों से गुहार लगाता रहा है। स्टोरीज के जरिये अपनी बात कही। वह बताता रहा, सदमे में है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
काश, कोई मदद के लिए हाथ बढ़ाता। उससे पूछता क्या दिक्कत है... दोस्त। अपनेपन के चार लफ्ज उसे ढांढस बंधाते। जिंदगी इतनी भी कठिन नहीं है मेरे दोस्त...। अफसोस ऐसा कुछ नहीं हुआ और होनहार अंकित ने अपनी जान गंवा दी।