किला क्षेत्र से लखनऊ एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए इनामुल का कालाचिट्ठा लगातार खुलता जा रहा है। अब इनामुल का इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया है। इस अकाउंट से एटीएस को कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। इनामुल को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने वालों पर खुफिया एजेंसियां नजर रख रही हैं। फॉलोअर में साबिर डार का भी नाम है। एजेंसियां इसे वर्ष 2018 में पुलवामा में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी साबिर अहमद डार से जोड़कर देख रही हैं।
इनामुल का इंस्टाग्राम अकाउंट भी आया सामने, खुल सकते हैं और कई कालेचिट्ठे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनामुल की सबसे ज्यादा सक्रियता सोशल साइट्स पर ही रही है। पिछले दिनों इनामुल की कई फेसबुक आईडी एटीएस के हाथ लगी थीं। अब इनामुल का इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया है। इस पर वह फिलहाल तो सक्रिय नहीं था लेकिन अकाउंट से कई संदिग्ध लोगों को फॉलो किया जा रहा था। इनामुल को भी इंस्टाग्राम पर कई लोग फॉलो कर रहे हैं, इनमें ज्यादातर की भूमिका संदिग्ध है। ये लोग देश विरोधी गतिविधियां इंस्टाग्राम पर चला रहे थे।
फॉलो करने वालों में एक नाम को लेकर एटीएस ज्यादा सतर्क है। एटीएस इनामुल को फॉलो करने वाले साबिर डार नाम के अकाउंट को 2018 में पुलवामा में सीआरपीएफ द्वारा ढेर किए गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी साबिर अहमद डार से जोड़कर देख रही है। एटीएस इस इंस्टाग्राम अकाउंट की गहनता से पड़ताल कर रही है।
इनामुल ट्वीटर पर भी रखता था नजर
इनामुल का एक ट्वीटर अकाउंट भी ट्रेस हुआ है। यह ट्वीटर अकाउंट नवंबर, 2019 में बनाया गया था, लेकिन इनामुल के इस ट्वीटर अकाउंट से कोई ट्वीट नहीं किया गया। माना जा रहा है इनामुल इस ट्वीटर अकाउंट का प्रयोग बडे़ नेताओं और अधिकारियों के ट्वीट पर नजर रखने के लिए करता था। एटीएस इस ट्वीटर अकाउंट की भी जांच कर रही है।
दूसरे जिलों में एटीएस कर सकती है गिरफ्तारी
बरेली से इनामुल और जम्मू से उसके साथी सलमान वानी की गिरफ्तारी करने वाली लखनऊ एटीएस को पूछताछ में दोनों से अहम सुराग मिले हैं। उनके फोन से भी कई संदिग्ध लोगों के नाम सामने हैं। इनमें बरेली क्षेत्र का फिलहाल कोई शख्स नहीं है पर प्रदेश के दूसरे इलाकों के साथ ही अन्य प्रदेशों में ऐसे कई लोग हैं। इनामुल की रिमांड खत्म होने के बाद एटीएस आसपास के जिलों के अलावा जम्मू कश्मीर समेत कुछ और जगहों से गिरफ्तारियां कर सकती है।