फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरी के प्रेम में पति बना हैवान: वैलेंटाइन डे पर प्यार करते-करते बीवी को मार डाला, बोला-नसरीन न होती तो मैं..

Sun, 19 Feb 2023 02:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Feb 2023 02:37 PM IST
विज्ञापन
Doctor Husband Straggled His Wife To Death On Valentine Day Over Infidelity In Bareilly News in Hindi
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
बरेली में झोलाछाप फारूख आलम ने पत्नी की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी के सामने फारूक ने कहा कि रिश्तेदार युवती ने उससे कहा था कि नसरीन न होती तो वह उससे निकाह कर लेती, इसलिए बीवी को मार डाला। पदारथपुर में 13-14 फरवरी की रात नसरीन की हत्या से पहले झोलाछाप फारूक आलम ने पूरी योजना बनाई थी। मां को नशे का इंजेक्शन व बच्चों को नशे की गोलियां दीं। वैलेंटाइन डे का फायदा उठाया। वह नसरीन से प्यार भरी बातें करने लगा और बातों ही बातों में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 


 
Doctor Husband Straggled His Wife To Death On Valentine Day Over Infidelity In Bareilly News in Hindi
हत्यारोपी फारुख आलम - फोटो : अमर उजाला
फारूख ने स्वीकार किया कि नसरीन को रास्ते से हटाकर ही रिश्तेदार युवती से उसका निकाह संभव हो सकता था। हत्या से पहले उसने नसरीन से पूछा कि वह उससे कितना प्यार करती है। नसरीन ने कहा कि हद से ज्यादा। तब उसने पूछा कि क्या वह उसके लिए जान दे सकती है।

 
Doctor Husband Straggled His Wife To Death On Valentine Day Over Infidelity In Bareilly News in Hindi
नसरीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नसरीन ने हां कहा तो फारूख ने उसके मुंह में उसका दुपट्टा ठूंस दिया। नसरीन इसे मजाक समझती रही, पर जब सास बंद हुई तो वह छटपटाने लगी। तब उसने नसरीन के दुपट्टे से ही उसका गला दबा दिया। फारूख ने घटना को डकैती का रूप देने के लिए जेवर सेफ से निकालकर रसोई में छिपा दिए थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Husband Straggled His Wife To Death On Valentine Day Over Infidelity In Bareilly News in Hindi
पीड़ित परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
दरोगा तुरंत मौके पर जाते तो खुल जाता खेल
घटना की जानकारी रात दो बजे फारूख के साले ने दरोगा रामऔतार व यूपी 112 को दी। पीआरवी तो घटनास्थल तक जाकर लौट आई, पर दरोगा कॉल रिसीव करके भी सो गए। दरोगा व अधिकारी सुबह छह बजे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का मानना था कि दरोगा सूचना पर तत्काल पहुंचते तो फारूख का खेल खुल जाता। लापरवाही बरतने पर रामऔतार को निलंबित कर दिया गया था।

 
विज्ञापन
Doctor Husband Straggled His Wife To Death On Valentine Day Over Infidelity In Bareilly News in Hindi
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
फारूख झोलाछाप है। उसने हत्या की जो कहानी बनाई, वह फर्जी निकली। पुलिस और एसओजी ने सूझबूझ से घटना खोल दी। टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जा रहा है। - अखिलेश चौरसिया, एसएसपी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed