फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2023: जलाभिषेक के बाद निकली भगवान भोलेनाथ की बरात, देर रात तक झूमे भक्त, जगमग हुई नाथ नगरी

Sun, 19 Feb 2023 10:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Feb 2023 10:45 AM IST
विज्ञापन
Shiv Baraat came out after Jalabhishek on Mahashivratri in Bareilly
धोपेश्वर नाथ मंदिर में किया गया दीपदान - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर शनिवार को नाथ नगरी बरेली में देवघर और काशी जैसा दृश्य देखने को मिला। अलखनाथ मंदिर के कपाट शुक्रवार मध्यरात्रि में ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सभी नाथ मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। सभी ने गंगाजल चढ़ाकर गंगाधर का अभिषेक किया। जयघोष से मंदिरों सहित नगर की सड़कें भी गुंजायमान रहीं। जत्थों के रूप में शिवभक्त मंदिरों में पहुंचते रहे। तमाम श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिव और शक्ति की उपासना की। जगह-जगह शिव बरात भी निकाली गई।



मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगाजल के साथ ही दूध, शहद आदि से भी महादेव का अभिषेक किया। बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल आदि भी भगवान शिव को अर्पित किया। धूप-दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही धन और अनाज आदि का चढ़ावा भी किया। शहरभर में देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रहीं। 

Shiv Baraat came out after Jalabhishek on Mahashivratri in Bareilly
मनौती मांगती श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, वनखंडीनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ और पशुपतिनाथ मंदिर में दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। फूल और प्रसाद से लेकर खानपान और खिलौनों तक की दुकानें सजी रहीं। तमाम श्रद्धालुओं ने घर में ही पार्थिव शिवलिंग का पूजन कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।

Shiv Baraat came out after Jalabhishek on Mahashivratri in Bareilly
शिव बरात में भोले के स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से सातों नाथ मंदिरों की परिक्रमा करते हुए जलाभिषेक किया गया। श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से शुरू हुई यात्रा पहले वनखंडीनाथ पहुंवी। यहां जलाभिषेक करने के बाद शिवभक्तों का जत्था क्रमवार सभी नाथ मंदिरों में पहुंचा। शहर में जगह-जगह शिव बरात निकाली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shiv Baraat came out after Jalabhishek on Mahashivratri in Bareilly
त्रिवटीनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
श्री त्रिवटीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद यात्रा को विश्राम दिया गया। समिति के अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा का संचालन धर्मेश सक्सेना, पंकज देवल व रितेश अग्रवाल ने किया। मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
Shiv Baraat came out after Jalabhishek on Mahashivratri in Bareilly
धोपेश्वर नाथ मंदिर में किया गया दीपदान - फोटो : अमर उजाला
 विश्व जागृति मिशन धोपा मंदिर कमेटी की ओर से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्तों ने श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां झिलमिलाते दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने आरती की। उन्होंने दीपदान कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed