फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: हंगामा, तोड़फोड़ और लाठीचार्ज... पुलिस ने ABVP कार्यकर्ताओं और LLB छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; तस्वीरें

Tue, 02 Sep 2025 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Sep 2025 12:31 PM IST
सार

Barabanki Student Protest News: बाराबंकी के गदिया के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता के चल रहे पाठ्यक्रमों को लेकर भड़के छात्रों ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। गुस्साए छात्रों ने चौकी में तोड़फोड़ कर दी। पूरे मामले में 24 घायल हो गए।
 

विज्ञापन
UP ABVP Students Clash at Barabanki University Police Lathicharge After Campus Vandalism
सड़क पर गिरे युवक को पीटते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
यूपी के बाराबंकी के गदिया के श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता के चल रहे पाठ्यक्रमों को लेकर छात्रों का आक्रोश सोमवार को भड़क उठा। आक्रोशित छात्रों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा काटा। सुबह से ही शुरू हुए धरना प्रदर्शन व हंगामे के कारण परिसर में दिनभर अराजकता रही। 


दोपहर में छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद किया तो संस्थान प्रबंधन के लोगों के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में देर रात एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने डीएम आवास पर धरना प्रदर्शन भी किया।
 
UP ABVP Students Clash at Barabanki University Police Lathicharge After Campus Vandalism
लाठियां बरसी तो सड़क पर गिरा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
करीब 24 लोग जख्मी हुए
इस दौरान मौजूद पुलिस ने हालात बेकाबू होते देख छात्रों को लाठी फटकार कर खदेड़ना शुरू कर दिया। इससे नाराज कुछ छात्रों ने गदिया पुलिस चौकी पर पथराव कर शीशे इत्यादि तोड़ दिए, तो पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इसकी चपेट में आकर करीब 24 लोग जख्मी हो गए। इनमें से आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 
UP ABVP Students Clash at Barabanki University Police Lathicharge After Campus Vandalism
यूनिवर्सिटी के बाहर गाड़ी की आड़ में युवक पर डंडे बरसाते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
छात्रों का आरोप है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता न होने के बाद भी यहां एलएलबी, बीबीए एलएलबी व बीए एलएलबी में अवैध तरीके से प्रवेश लेकर कक्षाओं का संचालन हो रहा है। बीते कई दिनों से इस मामले पर यहां के छात्र आंदोलित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP ABVP Students Clash at Barabanki University Police Lathicharge After Campus Vandalism
रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे एलएलबी के विद्यार्थीयों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : पुलिस
नारेबाजी से हालात तनावपूर्ण
सोमवार सुबह छात्र यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ व आसपास के जिले के कुछ एबीवीपी कार्यकर्ता भी समर्थन में पहुंच गए। नारेबाजी से हालात तनावपूर्ण होने पर कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद करके आवागमन बंद कर दिया। 

 
विज्ञापन
UP ABVP Students Clash at Barabanki University Police Lathicharge After Campus Vandalism
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा कर्मियों की छात्रों से भिड़ंत
पुलिस के अनुसार, इसे लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के कुछ लोगों व सुरक्षा कर्मियों की छात्रों से भिड़ंत गई। दोनों ओर से गेट बंद करवाने व खुलवाने को लेकर मारपीट शुरू होने से परिसर में अराजकता फैल गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी फटकार पड़ी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed