{"_id":"6978d689ea4d6388eb049949","slug":"brother-and-sister-commit-suicide-by-consuming-poison-and-jumping-into-river-in-banda-2026-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नदी किनारे मिला भाई-बहन का शव: चाची ने कहा था जहर खाकर मर जाओ, आनंद-चंचल ने वैसा ही किया; इस बात पर बिगड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी किनारे मिला भाई-बहन का शव: चाची ने कहा था जहर खाकर मर जाओ, आनंद-चंचल ने वैसा ही किया; इस बात पर बिगड़ी बात
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 27 Jan 2026 08:53 PM IST
सार
पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद में सगी चाची के ताने से आहत होकर भाई-बहन ने जहर खाकर जान दे दी। घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर अतर्रा रोड की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को नरैनी सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं ताऊ को पांच सौ रुपये देने को लेकर भी कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 5
भाई और बहन ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी का बांदा में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद में चाची के ताने से आहत होकर भाई-बहन ने जहर खाकर जान दे दी। ताऊ को पांच सौ रुपये देने को लेकर भी कलह की बात सामने आई है।
2 of 5
शव को लेकर जाती पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
नदी किनारे जहर के पाउच और स्कूटी मिली
प्रकाश चंद्र के पुत्र आनंद प्रकाश (30) और पुत्री चंचल (34) सोमवार की दोपहर घर से निकले थे। करीब चार किमी दूर बागै नदी किनारे उन्होंने जहर खा लिया। पुलिस को घटनास्थल से जहर के पाउच और स्कूटी मिली। प्रकाश ने बताया कि उनके छोटे भाई रामदास की पत्नी सुधा गुप्ता से पैतृक मकान व दुकान को लेकर वर्ष 2015 से न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। 19 जनवरी को न्यायालय ने सुधा गुप्ता के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसमें दुकान का किराया, मकान में हिस्सा और मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया गया था।
3 of 5
मृतक भाई-बहन
- फोटो : अमर उजाला
चाची ने मांगा था हिस्सा और किराया
रविवार रात सुधा गुप्ता द्वारा अपना हिस्सा और दुकान का किराया मांगने पर आनंद और चंचल से उनका विवाद हो गया। इस दौरान सुधा ने ताना मारते हुए कहा कि यदि हिस्सा या रुपये नहीं दे सकते तो जहर खाकर मर जाओ। इसी बात से क्षुब्ध होकर भाई-बहन ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने बताया कि भाई को 500 रुपये दिए थे। इसे लेकर घर में कलह हुई थी। इसके बाद ही भाई-बहन घर से निकल गए थे। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने दोनों शवों को सीएचसी पहुंचाया था
आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने दोनों को अचेत अवस्था में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की कार्रवाई और जांच सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।