फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छांगुर पर नया खुलासा: जमीनों में खूब लगाए पैसे, यहां खर्च करता था मुनाफा; पास्टर-पादरी के जरिए होता था ये काम

Sat, 12 Jul 2025 12:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Jul 2025 12:46 PM IST
सार

हिंदू परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार जमालुद्दीन उर्फ छांगुर को लेकर नया खुलासा हुआ है। छांगुर ने जमीनों में भी खूब पैसा लगाया था। हर खरीद व बिक्री पर मुनाफे की छांगुर तक रकम पहुंचती थी। यह मुनाफा धर्म परिवर्तन कराने में खर्च होता था।

विज्ञापन
Changur baba ki kahani Chhangur also invested a lot of money in land Profit was spent on converting religion
Changur baba - फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण को आगे बढ़ाने के लिए छांगुर ने कई दांव चले थे। लोगों को लाभ देकर खुद की टीम से जोड़ने के लिए प्रॉपर्टी का कार्य भी करा रहा था। इस काम को महबूब और नवीन रोहरा देखते थे, जिससे अच्छी आमदनी होती थी। मुनाफा धर्म परिवर्तन कराने में खर्च होता था।


पहले लोगों को प्रभावित करने के लिए छांगुर उन्हें रुपये बांटता था और फिर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाता था। उत्तरौला में ही छांगुर ने छह स्थानों पर बेशकीमती जमीन खरीदी है। शहर में दो कॉम्प्लेक्स भी बनवाए हैं। इसके साथ ही प्लॉटिंग भी कर रहा था। 
Changur baba ki kahani Chhangur also invested a lot of money in land Profit was spent on converting religion
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छांगुर के राजदार रहे बब्बू चौधरी ने बातचीत में बताया कि छांगुर धर्म परिवर्तन कराने के लिए कई तरह से रुपये बांटता था। योजना के तहत छांगुर हिंदू श्रमिकों और गरीब परिवारों को पहले नियमित खर्च के लिए रुपये देता था। वह ऐसे लोगों को अपने घर में साफ-सफाई या जानवरों की देखरेख का काम सौंपता था। 
Changur baba ki kahani Chhangur also invested a lot of money in land Profit was spent on converting religion
छांगुर बाबा - फोटो : अमर उजाला
वेतन के साथ ही 100-200 रुपये रोज देता था। इसके बाद प्रभाव में लेकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए कहता और बेहतर जिंदगी का ख्वाब दिखाता था। छांगुर के यहां सफाई करने वाले संचित ने बताया कि उसे छांगुर ने धर्म परिवर्तन करने पर पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था। इनकार पर दुष्कर्म के मामले में फंसा दिया। एटीएस ने भी संचित के बयान का जिक्र अपनी जांच में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Changur baba ki kahani Chhangur also invested a lot of money in land Profit was spent on converting religion
छांगुर बाबा की किलानुमा कोठी पर चले बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
छांगुर के जिहाद में पास्टर और पादरी का भी इस्तेमाल
हिंदू परिवारों का धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एटीएस के शिकंजे में आए जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के मंसूबे कहीं घातक थे। अवैध धर्मांतरण के लिए उसने नेपाल से सटे संवेदनशील सात जिलों में सक्रिय कुछ ईसाई मिशनरियों से भी सांठगांठ कर ली थी।

 
विज्ञापन
Changur baba ki kahani Chhangur also invested a lot of money in land Profit was spent on converting religion
छांगुर बाबा पर कसता शिकंजा - फोटो : अमर उजाला
उनके पास्टर और पादरी को पैसे देकर कमजोर वर्गों का ब्योरा लेता था और फिर चिह्नित परिवारों को आर्थिक रूप से मदद कर प्रभाव में लेकर धर्म परिवर्तन कराता था। धर्मांतरण में होने वाले खर्च का पूरा हिसाब नसरीन रखती थी। नवीन से जलालुद्दीन बना नीतू का पति पुलिस और स्थानीय प्रशासन को मैनेज करता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed