{"_id":"626f4f876b8f156deb2701ed","slug":"drunken-woman-officer-ruckus-in-bahraich-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नशे में धुत महिला अधिकारी का बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, गाड़ी में बिठाने पर दिखाई धौंस, बोलीं-मंडल स्तर की अधिकारी हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नशे में धुत महिला अधिकारी का बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, गाड़ी में बिठाने पर दिखाई धौंस, बोलीं-मंडल स्तर की अधिकारी हूं...
Mon, 02 May 2022 09:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 May 2022 09:26 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत महिला अधिकारी का हंगामा
- फोटो : सोशल मीडिया
बहराइच में एक महिला का नशे में हंगामा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शराब की नशे में हंगामा करने वाली महिला अफसर का है। जिसकी वर्तमान में तैनाती गोंडा जिले में है। पुलिस ने महिला अधिकारी का मेडिकल कराकर उनके पति के सुपुर्द कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो गोंडा जिले में तैनात महिला अफसर का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वीडियो बीते 27 अप्रैल का है। उस दिन महिला अफसर लखनऊ से अपनी कार से गोंडा के लिए आ रही थीं। दावा किया जा रहा है कि उस समय वह काफी नशे में थीं। नशे में होने के कारण वह गोंडा की ओर जाने के बजाय बहराइच की ओर चली गईं और आगे चलकर डिवाइडर से टकरा गईं।
नशे में धुत महिला अधिकारी का हंगामा
- फोटो : सोशल मीडिया
घटना की सूचना जरवलरोड पुलिस मौके पर पहुंची। चर्चा है कि जब महिला पुलिसकर्मी उन्हें गाड़ी न चलाने की बात कह रही थी तो अपने पद का रौब झाड़ रही थीं। लगभग घंटों तक बहस चलती रही।
नशे में धुत महिला अधिकारी का हंगामा
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में एक महिला सिपाही नशे में धुत महिला अधिकारी को गाड़ी की पिछली सीट पर बिठाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन महिला अधिकारी बार-बार बाहर निकल रही हैं, और ड्राइविंग सीट पर बैठने की कोशिश करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत महिला अधिकारी का हंगामा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में महिला अपने को मंडल स्तर का अधिकारी बता रही हैं और कमिश्नर से बात करने का रौब झाड़ रही हैं। बढ़ती बहस को देखते हुए पुलिस ने महिला अधिकारी के पति को सूचना दी।
विज्ञापन
नशे में धुत महिला अधिकारी का हंगामा
- फोटो : सोशल मीडिया
जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि नशे में धुत महिला अधिकारी का डॉक्टरी परीक्षण कराकर उनके पति को सुपुर्द कर दिया गया है।
#बहराइच
— Rakesh Yadav (@Rakeshsp2022) May 2, 2022
सोशल मीडिया पर महिला अधिकारी का वीडियो वायरलनशे में सड़क पर ड्रामा करने का वीडियो वायरलपुलिस ने महिला अधिकारी का मेडिकल भी करायाअसिस्टेंट लेबर कमिश्नर हैं रचना केसरवानीशराब पी कर सड़क किनारे पुलिसकर्मियों से उलझी रही रचना केसरवानी@yadavakhilesh @AaryaLKO @bahraichpolice pic.twitter.com/q733MLoila