फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bahraich: बुलडोजर वाले दूल्हे ने मचाई धूम, देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, ये था पूरा माजरा, तस्वीरें

Mon, 20 Jun 2022 06:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Jun 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
A bridegroom rode a bulldozer to the bride's house in Bahraich.
bulldozer - फोटो : amar ujala

शादी में दूल्हे को घोड़े, कार व रथ पर सवार होकर आते हुए देखा होगा, लेकिन बहराइच में एक दूल्हे ने बुलडोजर पर सवार होकर बरात निकाली। बुलडोजर पर सवार होकर आए दूल्हे राजा को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर बुलडोजर वाले दूल्हे के आने की चर्चा शुरू हो गई। बरातियों ने बुलडोजर वाले बाबा गाने पर जमकर डांस किया।



लोगों की हैरानी तब और बढ़ गई जब लोगों को पता चला कि यह शादी मुस्लिम समुदाय में है। फिलहाल यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। शनिवार को श्रावस्ती जनपद के आला गांव निवासी मोहन अपने बेटे बादशाह की बरात लेकर जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर पहुंचे।

यहां सलीम की बेटी रूबीना से उसका निकाह कराया। बरात देखकर सब चौंक गये। दरअसल, दूल्हा बुलडोजर पर सवार होकर आया था। बुलडोजर पर दूल्हे को देखने के लए गांव में भीड़ उमड़ पड़ी। बरातियों ने बुलडोजर के सामने जमकर डांस किया।

A bridegroom rode a bulldozer to the bride's house in Bahraich.
- फोटो : amar ujala
शादी के लिए बुलडोजर को ठीक से सजाया गया था और दूल्हे ने सेहरा भी पहन रखा था। सभी बराती बुलडोजर के सामने नाच रहे थे।
A bridegroom rode a bulldozer to the bride's house in Bahraich.
- फोटो : amar ujala
ये अनोखी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। दूल्हे का कहना है कि वो शादी को यादगार बनाना चाहता था। यह हुआ भी क्योंकि कोई सोच भी नहीं सकता था कि बरात भी बुलडोजर से आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
A bridegroom rode a bulldozer to the bride's house in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

बरातियों ने बुलडोजर के सामने नाचते हुए दूल्हे को बधाई दी और जमकर डांस किया। सभी उत्साह में नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
A bridegroom rode a bulldozer to the bride's house in Bahraich.
बुलडोजर - फोटो : amar ujala

बुलडोजर के आगे जश्न मनाते बराती। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस तरह की शादी आज तक नहीं देखी। बता दें कि बुलडोजर यूपी चुनाव के दौरान चर्चा में आया था। उसके बाद से अराजकता फैलाने वालों को खिलाफ प्रदेश प्रशासन इसका इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि, विपक्ष लगातार इसका विरोध करता रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed